.
Annual Convocation of KMV on November 18,2019 Dr. Jaspal Singh Sandhu, Vice Chancellor, Guru Nanak Dev University, Amritsar to Deliver the Convocation Address
डॉ. जसपाल सिंह संधु इस अवसर पर छात्राओं से होंगे संबोधित,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त), जालंधर में 18-11-2019 को 2015-2016 सैशन में अपनी पढ़ाई मुकम्मल करने वाली छात्राओं के लिए वार्षिक कनवोकेशन का आयोजन किया जा रहा है /
..
विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस सबंध में जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. जसपाल सिंह संधु, वाईस चांसलर, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर इस अवसर पर मुख्यातिथि के रुप में अपनी शिरकत करेंगे और इस प्रोग्राम की अध्यक्षता श्री चन्द्र मोहन, प्रधान, आर्य शिक्षा मंडल द्वारा की जाएगी / नारी सशक्तीकरण में 134 वर्षों से अपना महत्वपूर्ण योगदान डालने वाली इस विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय की छात्राओं का एक और बैच अपने जीवन के एक नए पड़ाव में प्रवेश करेगा /
.वह इंडस्ट्री लीडरस, गलोबल प्रोफैशनलस, सामाजिक बदलाव लाने वाले यां शिक्षा के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल करने के लिए तैयार हैं / उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय संस्था होने के नाते के.एम.वी. द्वारा औरतों की शिक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए कई प्रयत्न एवं पहलकदमियां की गई है / इन सबके मद्देनजर भारत सरकार द्वारा आटोनामस स्टेटस विरासत संस्था, स्टार कालेज स्टेटस, कालेज विद पोटैंशियल फार एक्सलैंस आदि जैसे कई महत्वपूर्ण सम्मानों के साथ-साथ डी.डी.यू. कौशल केन्द्र जैसी कई अहम प्राप्तियां के.एम.वी.को प्रदान की गई है / हाल ही में इंडिया टूडे मैगजिन के सर्वेक्षण के अनुसार के.एम.वी. को प्रदान किया गया नंबर-1 कालेज का स्टेटस इस गौरवमयी विरासत संस्था की अनेक सफलताओं की गवाही देता है /
.उल्लेखनीय है कि कनवोकेशन की रिहसल 16-11-2019 को सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी / 18-11-2०19 को सुबह 9:00 बजे गार्ड आफ आर्नर के बाद मुख्य मेहमान तथा अन्य गणमान्य अतिथियों के लिए हैरीटेज स्मारक तथा हाल आफ फेम की फेरी के आयोजन के बाद अकादमिक प्रोसैशन के दौरान समूह स्टाफ सदस्यों से भेंट की जाएगी / वंदे मातरम के बाद ज्योति प्रज्जवलन के साथ शुरु होने वाले इस प्रोग्राम में प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी, प्रिंसीपल, के.एम.वी. द्वारा संस्था की गौरवमयी प्राप्तियों पर आधारित रिपोर्ट पेश की जाएगी /
.इसके इलावा पत्रकारिता और जनसंचार विभाग द्वारा के.एम.वी. के गौरवमयी इतिहास एवं उपलब्धियों से वाकिफ करवाती डाक्यूमैंटरी फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया जाएगा / आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि इसके साथ ही यूनिवर्सिटी की वरीयता सूची में विभिन्न स्थानों पर रहने वाली छात्राओं के साथ-साथ आर्टस, साईंस, कामर्स, आई.टी. में पोस्ट ग्रैजुएट एवं अंडरग्रैजुएट स्तर की छात्राओं को मुख्यातिथि द्वारा छात्राओं को बांटी जाएंगी /
.
कानवोकेशन के अंत में देश की अमीर संस्कृतिक विरासत को दर्शाता हुआ एक सांस्कृतिक प्रोग्राम भी के.एम.वी. की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा / इसके साथ ही उन्होंने इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडैंट वैल्फेयर तथा श्रीमति साधना टंडन के साथ-साथ समूह आयोजक मंडल को शुभकामनाएं दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Annual Convocation of KMV on November 18,2019 Dr. Jaspal Singh Sandhu, Vice Chancellor, Guru Nanak Dev University, Amritsar to Deliver the Convocation Address

































