PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

अमेरिका में फिर हुआ बड़ा प्लेन हादसा, चार लोगों की हुई जिंदा जलने से दर्दनाक मौत,

another-plane-accident-in-america-medical-transport-plane-crashes-four-people-burnt-alive-big-accident

.

.

PTB Big न्यूज़ अमेरिका : अमेरिका में एरिज़ोना प्रांत के नवाजो नेशन में बुधवार को एक मेडिकल ट्रांसपोर्ट प्लेन अचानक क्रैश हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी। नवाजो नेशन पुलिस ने फेसबुक पर बताया, “दुर्यघटना के समय यह छोटा विमान पास के एक अस्पताल से एक मरीज को लेने जा रहा था।” पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना अपराह्न करीब 12:40 बजे एरिज़ोना के चिनले के पास हुयी।

.

.

एक बड़े न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में नवाजो पुलिस के हवाले से बताया, “हम पीड़ितों के परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।” संघीय उड्डयन प्रशासन के अनुसार राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने बताया कि विमान बीचक्राफ्ट 300 था, जो नवाजो नेशन के चिनले म्यूनिसिपल हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

.

एनटीएसबी की प्रवक्ता सारा टेलर सुलिक ने सीएनएन को बताया, “एनटीएसबी के जांचकर्ता घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं और आज रात उनके पहुंचने की उम्मीद है। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद जांचकर्ता घटनास्थल का दस्तावेज़ीकरण और विमान की जांच शुरू करेंगे। इसके बाद विमान को आगे के मूल्यांकन के लिए एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा।” एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

.

.