PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब से किसान की गोली मारकर की अज्ञात हमलावरों ने हत्या, पंचायती जमीन का चल रहा था विवाद,

armed assailants kill farmer bathinda over panchayat land auction dispute Bthinda

PTB Crime न्यूज़ बठिंडा : तलवंडी साबो के गांव राइयां में पंचायती जमीन पर कब्जा करने को लेकर आधा दर्जन हथियारबंद लोगों ने किसान भुच्चर सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक के दोस्त की शिकायत पर दो लोगों को नामजद कर उनके अज्ञात साथियों समेत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

गांव राइयां के खुशदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि गत सोमवार को गांव राइयां में स्थित चार किले पंचायती जमीन की बोली हुई थी। पंचायत अधिकारियों की अगुआई में हुई इस बोली में उसने ज्यादा बोली देकर जमीन ठेके पर ले ली। खुशदीप सिंह के मुताबिक उसने बोली के जरिए जो जमीन ठेके पर ली है, उस पर आरोपित अमृतपाल सिंह व कृपाल सिंह ने पहले से कब्जा कर रखा था। बोली देने के बाद वह सोमवार शाम को उक्त लोगों से जमीन से अपना कब्जा छोड़ने को कहने गया था।

इसके बाद अमृतपाल सिंह व कृपाल सिंह ने अपने कुछ अज्ञात साथियों को बुलाकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद वह मंगलवार सुबह इस बाबत शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस चौंकी सिंगो मंडी गया हुआ था। इस दौरान उसे उसके साथी भुच्चर सिंह का फोन आया कि अमृतपाल सिंह व कृपाल सिंह अपने साथ हथियारबंद लोगों को लेकर फिर से उसे धमकाने आए हैं।

इसके बाद वह पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचा, लेकिन वे पुलिस की बात सुनने को भी तैयार नहीं हुए। हमलावरों ने उनपर फायरिंग कर दी। दो गाेलियां लगने से उसके साथी 30 वर्षीय भुच्चर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुशदीप सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने इससे पहले भी उस पर जानलेवा हमला किया था।

इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने तब भी उन पर कार्रवाई नहीं की थी। उसने बताया कि अमृतपाल सिंह के पास देसी कट्टा और कृपाल सिंह के पास पिस्टल था। वारदात को अंजाम देने के बाद वे फरार हो गए। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने खुशदीप सिंह की शिकायत पर अमृतपाल व कृपाल सिंह समेत अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News