PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब से बड़ी खबर, हथियारों से लैस बदमाशों ने बस कंडक्टर को लुटा, जांच में जुटी पुलिस,

armed youths try to rob prtc conductor in ludhiana

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : लाडोवाल टोल प्लाजा के निकट स्कूटर व मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियारों के बल पर पीआरटीसी बस के कंडक्टर को लूटने का प्रयास किया। कंडक्टर के विराेध किए जाने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और 20 हजार कैश और चेन लूटकर फरार हो गए। वहीं सूचना देने के बावजूद काफी समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो यात्रियों ने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

यात्रियों के प्रदर्शन से नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। काफी देर बाद पहुंची थाना लाडोवाल पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और ट्रैफिक को संचालित करने के प्रयास में जुट गई। बस कंडक्टर साहिल ने बताया कि 3 बदमाशों ने बस रुकने का इशारा किया। बस रोकते ही बदमाशों ने उसे नीचे उतार लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी।

उसके गले में पहनी चेन उतार ली। इस पर बस ड्राइवर और सवारियों द्वारा शोर मचाने पर बदमाश असलहा दिखाते हुए मौके से फरार हो गए।साहिल ने आरोप लगाया है कि उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दे दी थी मगर डेढ़ घंटा गुजरने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसी के चलते बस घटनास्थल पर ही खड़ी थी और लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था जिसके चलते कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।

थाना प्रभारी एसएचओ ने बताया कि करीब 8 बजे बस को रोककर कंडक्टर से लूट का प्रयास करने का मामला पता चला है। कंडक्टर साहिल का आरोप है कि उसके गले की चेन छीन ली गई। जब उनसे रोड जाम लगे जाने संबंधी बात की गई तो उनका कहना था साहिल व अन्य सवारियां आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इसी के चलते उन्होंने बस को बीच सड़क में खड़ा कर दिया। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मिलकर उस जाम को खुलवाने में जुटे हुए हैं।