PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब सरकार ने दिए कई VIP की सुरक्षा बहाल करने के आदेश, जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने दोबारा सुरक्षा लेने से किया इनकार,

punjab government restored the security of many vips

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सुरक्षा कटौती को लेकर भगवंत मान सरकार की काफी आलोचना हुई. जिसके बाद अब पंजाब सरकार ने कई VIP की सुरक्षा बहाल करने के आदेश दिए हैं. वहीं श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने दोबारा सुरक्षा लेने से साफ इनकार किया.

अमृतसर पुलिस कमिश्नर के सुरक्षा बहाल करने के फैसले के बावजूद जत्थेदार ने पुलिसकर्मी नहीं लिए. तीन दिन पहले जत्थेदार के तीन अंगरक्षक हटाए गये थे बाकी के तीन अंगरक्षक जत्थेदार ने खुद ही वापस भेज दिए थे. बता दें कि, 28 मई शनिवार को पंजाब सरकार ने 424 वीआईपी की सुरक्षा में कटौती कर दी थी. इनमें कई गायक, सेवानिवृत अधिकारी, धार्मिक नेता, पूर्व विधायक भी शामिल थे.

इन लोगों में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का भी नाम था. वहीं एक दिन बाद रविवार 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई. पंजाब के मशहूर गायक अभिनेता और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सुरक्षा कटौती को लेकर पंजाब सरकार की चौतरफा आलोचना हुई थी.

पंजाब सरकार द्वारा सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद उनकी हत्या हुई. बीजेपी, कांग्रेस सहित कई दलों ने पंजाब की आप सरकार को सुरक्षा कटौती लेकर घेरा था. जिसके बाद अब पंजाब सरकार ने कई VIP की सुरक्षा बहाल करने के आदेश दिए. बता दें कि, इससे पहले अप्रैल में भी पंजाब की आप सरकार ने पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और अन्य नेताओं सहित 184 लोगों की सुरक्षा वापस लेने का आदेश दिया था.