PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : बीते दिनों पंजाब में आपकी सरकार बनने के बाद मौजूदा पार्षद “आप” नेताओं को जहां बधाइयां दे रहे हैं / वही अंदर ही अंदर अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत करने का भी मन बना चुके हैं /
यही नहीं कुछ नेता आम आदमी पार्टी के नेताओं से आपसी तालमेल कर आप में शामिल होने की गुजारिश कर रहे हैं, ताकि विधानसभा चुनावों के बाद होने वाले निकाय चुनावों में उनको “आप” सरकार की ओर से पार्षद पद का टिकट मिल सके, लेकिन इन सबके बीच आम आदमी पार्टी के समर्थक कार्यकर्ता इस बात से असमंजस में हैं की अगर उनको छोड़कर अन्य पार्टियों और दलों से आए हुए नेताओं को पार्टी हाईकमान या विधायकों द्वारा पार्षद पद का टिकट दे दिया जाता है तो,
वह “आप” के खिलाफ बगावत भी करने से गुरेज नहीं करेंगे, उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी के साथ कई सालों से जुड़कर उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की हमेशा कोशिश की है, लेकिन अगर उनके मनोबल को तोड़ने कि कोशिश होती है तो वह पार्टी के खिलाफ चलकर आजाद या अन्य किसी पार्टी दल के साथ मिलकर खिलाफत भी कर सकते हैं /
इस दौरान कई नेताओं ने नाम ना छापने की सूरत में यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी इस समय सत्ता में है और सत्ता में होने का फायदा कुछ अन्य दलों के नेता उठाने की कोशिश कर रहे हैं जोकि हमें कभी भी बर्दाश्त नहीं है इसलिए पार्टी हाईकमान और मौजूदा विधायकों और नेताओं को चाहिए कि
वह जमीनी स्तर पर अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने-अपने वार्डों में प्रधान उप-प्रधान और अन्य दलों का गठन करें, ताकि पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत हो सके और आने वाले निकाय चुनावों में भी अच्छी बढ़त हासिल करने के लिए अपनी ही पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को मौका दें ताकि अच्छी सोच और विचारधारा के साथ पार्टी जीत हासिल कर सके /
PTB News आने वाले समय में कुछ ऐसे ही नेताओं के बयान सर्वजनिक करेगा जो पार्टी के साथ बीते कुछ समय से उनकी गतिविधियों में शामिल तो रहे, लेकिन अब कुछ नेता उनको नकारते हुए नजर आ रहे हैं जिसकी वजह से वह अब अंदर ही अंदर बगावत करने का मन बनाने की सोच रहे हैं /





































