PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पुलिस वर्दी की आड़ में नशा तस्करी का धंधा करने वाले पंजाब पुलिस के एक ASI को STF ने गिरफ्तार किया है / ASI के दो साथी भी दबोचे गए हैं, जिनमें एक महिला है / आरोपियों से साढ़े तीन क्विंटल चूरापोस्त बरामद हुआ है / मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है /
. . .पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है / थाना डाबा में तैनात एएसआई राजिंदरपाल सिंह (53) अपने साथी मोहल्ला मंजीत नगर निवासी पवनजीत सिंह उर्फ काका (25) और मोहल्ला गौतम विहार निवासी दलजीत कौर उर्फ बबली के साथ मध्य प्रदेश से चूरापोस्त लेकर आ रहा था / गाड़ी में राजिंदरपाल वर्दी पहने बैठा था / तीनों आरोपियों को समराला के ओवरब्रिज के पास नाके पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है /
.
.AIG स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि बबली शॉल फीनिशिंग का काम करती है / उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं वह कई बार गिरफ्तार हो चुकी है / एक तस्करी के मामले में बबली को सजा भी हो गई थी / सजा पूरी करने के बाद वह फिर से नशा तस्करी करने लगी थी / ASI राजिंदरपाल आरोपियों की मदद करता था और खुद नशा तस्करी के धंधे शामिल था / राजिंदरपाल पंजाब पुलिस की वर्दी का खूब फायदा उठा रहा था / नशा लेने या सप्लाई करने के लिए जाना होता था तो वह स्कार्पियो में पंजाब पुलिस की वर्दी पहने होता था /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































