PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब

अब इस देश ने की भारत से आने वाली सभी सीधी उड़ाने रद्द,

australia cancels all direct flights from india till 15 may Delhi

australia cancels all direct flights from india till 15 may Delhi

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए कई देशों ने भारत में यात्रा संबंधी पाबंदियां लगा दी हैं / इसी बीच ऑस्ट्रेलिया सरकार ने भारत से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया है / ऑस्ट्रेलिया सरकार ने 15 मई तक सभी उड़ानें निलंबित करने का एलान किया है /

.

.

गौरतलब है कि हाल के दिनों में ब्रिटेन, ओमान, न्यूजीलैंड समेत दुनियाभर के कई मुल्कों ने भारत में बढ़ते कोरोना खतरे के मद्देनजर फ्लाइट बैन लागू किया है / इस कारण इन मुल्कों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को खासा परेशानी उठानी पड़ रही है / स्कॉट मॉरिसन सरकार के इस फैसले से भारत में रहने वाले हजारों ऑस्ट्रेलियाई नागरिक फंस गए हैं / इसमें आईपीएल में खेलने आए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी शामिल हैं /

.

.

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना से जारी भारत की जंग में उसकी मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया है / आने वाले सप्ताह में ऑस्ट्रेलियाई सरकार ऑक्सीजन सप्लाई, पीपीई किट और वेंटिलेटर्स को भारत भेज सकती है / देश के स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने सोमवार को कहा कि कोरोना के खतरे को देखते हुए जल्द ही भारत को तत्काल राहत पैकेज उपलब्ध करवाया जाएगा / ऑस्ट्रेलियाई सरकार भारत की हर संभव मदद करने की तैयारी कर रही है /

.

.

गौरतलब है कि भारत में बढ़ते कोरोना मामलों की वजह से हांगकांग, ओमान, ब्रिटेन, सऊदी अरब, न्यूजीलैंड जैसे मुल्कों ने फ्लाइट्स को बैन किया हुआ है / इस कारण लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है / दूसरी ओर, भारत ने दुनिया के 28 देशों के साथ एयर बबल समझौता किया हुआ है / इन समझौतों में सबसे नवीनतम समझौता श्रीलंका से किया गया है / जिन मुल्कों संग एयर बबल समझौता हुआ है, उसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, बहरीन, इथियोपिया, जापान, केन्या, कुवैत जैसे मुल्क शामिल हैं /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

australia cancels all direct flights from india till 15 may Delhi