.
Baba Vishwakarma Day celebrated in Mehar Chand Polytechnic College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : मेहर चंद पोलीटेकनिक कालेज के वर्कशाप विभाग में तारीख़ 29-10-2019 को समूह स्टाफ और विद्यार्थियों की तरफ से बाबा विश्वकर्मा जी की पूजा की गई / मुख्य मेहमान के रूप में पूर्व प्रिंसिपल डॉ. आर.के. धवन और मौजूदा प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह जी ने बाबा जी की फोटो और फूलों की माला भेंट कर, नारियल तोड़ने की रस्म अदा करके कार्यक्रम की शुरुआत की /
..
बाबा जी की अरदास श्री दुरगेश चेची और श्री इन्द्रजीत सिंह की तरफ से की गई / बाबा जी के बारे आध्यात्मिक तौर पर स. सुरजीत सिंह वर्कशाप सुपरडैंट की तरफ से बताया गया / मंच संचालन श्री दुरगेश चेची ने किया / कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने और प्रमुख विभागों ने बाबा विश्वकर्मा जी के जीवन और रौशनी पाया /
..
प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बाबा जी के दिखाऐ हुए मार्ग पर चलने और अपने तकनीकी ज्ञान का प्रयोग लोगों की भलाई के लिए करने के लिए विद्यार्थियों को शपथ दिलाई / इस दौरान मुख्य मेहमान पूर्व प्रिंसिपल डॉ. आर.के. धवन ने इस मौके पर कहा कि मैं इस कॉलेज के पहले बैंच का विद्यार्थी था और इसके बाद इस कॉलेज का ही प्रिंसिपल भी बना /
..
इस मौके सी.डी.टी.पी विंग की तरफ से बाबा विश्वकर्मा दिवस संबंधी एक पैफलैट भी जारी किया गया / कार्यक्रम के अंत में स्टॉफ और विद्यार्थियों को प्रसाद बांटे गए / इस समारोह में श्री संजय बांसल, श्री जे.एस. घोडा, श्री कश्मीर कुमार, श्री त्रिलोक सिंह, श्री हरविन्दर सिंह, श्री गौरव शर्मा, श्री मनमोहन सिंह, श्री जतिन्दर कुमार और श्री कुलदीप कुमार आदि उपस्थित थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Baba Vishwakarma Day celebrated in Mehar Chand Polytechnic College Jalandhar































