.
Bhogpur Brach Winner at St. Soldier’s Inter School Volleyball Championship
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा मास्टर राज कँवर चोपड़ा मेमोरियल इंटर स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रुप की पंजाब की 17 ब्रांचों मॉडल हाउस, करतारपुर, होशियारपुर, गढ़शंकर, माहलपुर ,गढ़दीवाल, चब्बेवाल, लुधियाना, मान नगर कपूरथला रोड आदि ने भाग लिया /
..
वडाला चौक स्थित सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मान नगर स्कूल में इस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसके पहले दिन इसकी ओपनिंग काउंसलर श्रीमती गीता द्वारा की गई और क्लोजिंग सेरेमनी एमडी शक्ति राज शर्मा द्वारा की गई / चैंपियनशिप के पहले दिन 17 टीमों में मैच हुआ, जिसमें विजय रहने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंची /
..
सेमीफाइनल में 6 टीमों का आपस में मैच हुआ, जिसमें फाइनल में भोगपुर टीम ने पहला स्थान, लद्देवाली ब्रांच ने दूसरा स्थान और मान नगर ब्रांच की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया / इन मैचेस में रैफरी के रूप में ओमकार दीप सिंह, चरण प्रीत ,सचिन और मंटू उपस्थित थे /
..
विजय रहने वाली टीमों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया / चेयरमैन अनिल चोपड़ा ,वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा और प्रो चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने टीमों को बधाई दी और खेलों को उत्शहित करने को कहा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Bhogpur Brach Winner at St. Soldier’s Inter School Volleyball Championship































