6 डाक्टरों ने 15 हेल्थ स्टाफ की टीम के साथ मिलकर 5 घंटे में व्यक्ति के सीने में घुसा एंगल निकला,
PTB Shocking न्यूज़ बठिंडा : गांव लहरा मुहब्बत मार्केट के पास छोटे हाथी का टायर फटने के बाद पैसेंजर सीट पर बैठे हरदीप सिंह के सीने में सड़क किनारे लगी लोहे की करीब 6 फीट लंबी एंगल आर-पार हो गई / मौके पर जा रहे लोग एक बारगी तो हालत देख डर गए, लेकिन वहां से गुजर रहे एक कार सवार ने हरदीप को आदेश अस्पताल में पहुंचाया /
. .बिना देरी किए हरदीप को डाक्टर्स की टीम ओटी में लेकर गई तथा 6 सर्जनों सहित 15 हेल्थ स्टाफ की टीम ने तुरंत आप्रेशन की तैयारी कर एंगल काटने के बाद लगातार 5 घंटे तक आप्रेशन चला / अब हरदीप की हालत खतरे से बाहर है / वहीं आदेश अस्पताल की सर्जन टीम के डॉ. संदीप ढंड के अनुसार अगर रॉड रत्ती भर भी इधर उधर होती तो ह्रदय को छेद देती /
..
हरदीप के सीने से आर पार हुए एंगल को निकालना किसी मिशन से कम नहीं था / एंगल को पहले कटर से काटा गया / इसके बाद बड़ा चैलेंज एंगल को सीने से बाहर निकालना था, जिसमें बहुत अधिक मात्रा में खून का रिसाव होना था तथा इसे रोकना सर्जन की टीम के लिए बड़ी चुनौती था / सर्जन डॉ. संदीप ढंड के अनुसार रॉड लंबा था सो एक्स-रे संभव नहीं था /
. .रॉड काटने के बाद सीटी स्कैन किया गया, जिसमें रिब व केपुला ब्रेक मिले / इसके बाद बेहोश कर पांच घंटे तक खून के रिसाव को रोकने के साथ-साथ ब्रेक हुए अंगों को सेटराइट करना बड़ा चैलेंज था / सर्जन टीम में डॉ. सौरभ ढंड, डॉ. डीके गर्ग, डॉ. निखिल महाजन, डॉ. गगनदीप सिंह, डॉ. निखिल जैन, डॉ. गुर अर्पण सिंह शामिल थे / एनेस्थेटिस्ट टीम डॉ. इशान, डॉ. अंकुश व स्टाफ में योगिंदर सहित 15 लोग मौजूद थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































