PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन हुई प्रेस वार्ता को लेकर माँगा पंजाब के DGP से स्पष्टीकरण, DGP ने क्या दिया जवाब,

Bhagwant mann clarification of dgp Punjab VK Bhawra after the order of cm Punjab Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश के बाद पंजाब DGP वीके भंवरा ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी सिद्दू मूसेवाला को गैंगस्टर नहीं कहा। मेरे दिल में सिद्धू मूसेवाला के लिए बहुत सम्मान है। मूसेवाला के कत्ल की सख्त शब्दों में निंदा करता हूं।

उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। DGP ने आगे कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस कत्ल की जिम्मेदारी ली है। जांच में कत्ल के सारे पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया के उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया है। आपको यह भी बता दें कि, सीएम मान ने डीजीपी से उनके बयान का स्पष्टीकरण मांगा था।

वही सिद्धू मूसेवाला के पिता की चिट्ठी पर सीएम भगवंत मान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हाईकोर्ट के सिटिंग जज इस मामले की जांच करेगी। पंजाब सरकार जांच में पूरा सहयोग करेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने कल वाले डीजीपी के बयान पर भी उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। वही सुरक्षा घटाने के फैसले पर भी मुख्यमंत्री ने जांच के हुकम दिए है।