PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

सुबह- सुबह हुआ बड़ा हादसा, नदी के तेज बहाव में बही पंजाब के पर्यटकों की कार 9 की मौत,

major accident in uttarakhand car of tourists from punjab caught in the river 9 killed

PTB Big News उत्तराखंड : उत्तराखंड के रामनगर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां उफनाई ढेला नदी में कार गिरने से 9 पर्यटकों की मौत हो गई है। मरने वाले सभी लोग पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है। पर्यटक पंजाब के पटियाला निवासी बताए गए हैं।

प्रथम जानकारी के अनुसार रामनगर कोटद्वार रोड के बीच स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला जोन में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि पंजाब के रहने वाले 11 लोग आर्टिगा गाड़ी में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए निकले थे।इसी बीच आज सुबह तकरीबन 5 बजे उनकी कार रामनगर की ढेला नदी के नजदीक पहुंची।

भारी बारिश के चलते नदी उफन रही थी और पुल के ऊपर से पानी बह रहा था। इसके बावजूद ड्राइवर ने सावधानी नहीं बरती और गाड़ी को तेज रफ्तार में पुल से पार कराने लगा, लेकिन तेज धार के चलते पर्यटकों से भरी कार नदी में गिर गई। कुमाउं रेंज के डीआईजी ने दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 9 पर्यटकों की मौत हो गई है।