PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

300 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 38 लोगों की हुई मौत, 17 के करीब लोग गंभीर रूप से हुए घायल,

jammu-kashmir-road-accident-in-doda-bus-fell-into-ditch-five-people-feared-died-big-accident

PTB Accident न्यूज़ जम्मू/डोडा (रिपोर्ट) अनिल भरद्वाज : जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी है। इस हादसे में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है और कुछ अन्य घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जम्मू संभाग के जिला डोडा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बुधवार दोपहर जिले डोडा के बग्गर इलाके के त्रांगल में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

.

.

हादसा इतना जोरदार हुआ कि 33 के करीब लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। बस किश्तवाड़ से जम्मू की ओर जा रही थी। इसमें करीब 55 यात्री सवार थे। मरने वालों का आंकड़ा 38 पहुंच गया है। 17 अन्य का उपचार जारी है। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया जा गया है। इनमें से भी कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

.

.

ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए सड़क के रास्ते उन्हें जीएमसी जम्मू के लिए रेफर किया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद चार अन्यों को चॉपर से रवाना किया गया, जिनमें से भी दो की मौत हो गई। दो का इलजा जीएमसी जम्मू में और अन्यों का इलाज जीएमसी डोडा में जारी है। जानकारी के अनुसार बस में 56 लोग सवार थे। यह बस किश्तवाड़ से जम्मू को जा रही थी। बटोत-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास बस अनियंत्रित होकर 300 फीट खाई में गिर गई।

.

.

.

Latest News