PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

दाढ़ी-मूंछ पर टिप्पणी करने के मामले में भारती की बड़ी मुश्किलें, एक और हुई FIR दर्ज,

bharti singh faces another fir adampur police station jalandhar moustache beard comment controversy

PTB Big न्यूज़ जालंधर : दाढ़ी व मूंछ पर टिप्पणी करके विवादों में घिरी हास्य कलाकार भारती सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। टिप्पणी को लेकर भड़के सिख संगठनों के विरोध के बीच अमृतसर कोतवाली के बाद अब उन पर जालंधर के आदमपुर थाने में भी केस दर्ज कर लिया गया है। आदमपुर के थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रविदास टाइगर फोर्स की शिकायत पर भारती सिंह पर केस दर्ज कर लिया गया है।

भारती सिंह मूल रूप से अमृतसर की ही रहने वाली हैं। वह गुरुनगरी में ही पैदा हुई थी और यहीं से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सोमवार को भड़के सिख संगठनों स्त्री अकाली दल, अकाली दल बादल और सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ग्रेवाल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अमृतसर में पहले भारती सिंह के घर के बाहर रोष प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रोष जताया और भारती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने भी मामले का सख्त नोटिस लिया है। मामले को लेकर एसजीपीसी ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी, जिसके बाद भारती सिंह के खिलाफ थाना कोतवाली में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो जारी कर भारती सिंह ने इस मामले को लेकर माफी मांग ली है।