PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में दो कारों की हुई भयानक टक्कर, नशे में धुत कार चालक ने चार लोगों को रौंदा, मचा हड़कंप,

Big accident jalandhar heavy collision two cars jalandhar late night

PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : जालंधर छावनी में देर रात्रि 11: 30 बजे के करीब दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर होने से तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत रामा मंडी के जोहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। i10 कार में सवार एक ही परिवार के चार व्यक्ति जो बुलंदपुर शहर के रहने वाले थे, हवेली से खाना खाकर घर लौट रहे थे।

अचानक उनकी कार पंक्चर हो गई। तभी कार में सवार सभी लोग कार से नीचे उतर कर साइड में खड़े हो गए। इतने में ही पीछे से शराब के नशे में धुत एक स्विफ्ट कार चालक ने कार के पास खड़े चारों व्यक्तियों को रौंद दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गए और इस घटना में लड़की की एक टांग टूट गई। मां का कुल्हा भी टूट गया जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपित कार चालक ब्यास पिंड का रहने वाला था। आरोपित इस कदर नशे में था कि उसने भागने के लिए एक अपाहिज व्यक्ति को थप्पड़ मार कर उसकी तिपहिया साइकिल छीन ली और खुद उसकी साइकिल पर बैठ गया। लोग उसकी इस करतूत को देख उस पर बरस पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शराबी ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया।