Big Accident jeep in mandi Himachal Pardesh three women dies Four people were seriously injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां आज हुए एक भयानक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई / वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए / घायलों में ड्राईवर भी शामिल है / पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की पड़ताल की जा रही है /
. .जानकारी के अनुसार सरकाघाट के थौना गांव की यह घटना है / थौना की चढ़ाई से पिकअप गाड़ी पीछे उतर गई और नीचे घरों के पास जा गिरी / गाड़ी में राशन भरा हुआ था और महिलाएं राशन लेकर डिपो से घर जा रही थी / मृतक महिलाएं गुजर गहरे गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं /
.जानकारी के अनुसार, सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाली थौना पंचायत की गुज्जर गैहरा गांव की पांच महिलाएं राशन लेने थौना गांव गई हुई थी / वापसी में उन्हें एक जीप नंबर एचपी 65 4509 पर वापिस घर जाने का मौका मिल गया / महिलाएं भी घर वापसी की जल्दी में जीप पर सवार हो गई, लेकिन कुछ ही दूरी पर यह जीप हादसे का शिकार हो गई और सड़क से 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी /
.
.हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है / दो को मंडी रैफर कर दिया गया है, जबकि एक का सरकाघाट में उपचार जारी है / जब हादसा हुआ उस वक्त जीप पर पांच महिलाएं ही सवार थी / चालक भी घायल बताया जा रहा है / डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने हादसे की पुष्टि की है / हादसे में जिन दो महिलाओं की मौत हुई है,
.उनमें 60 वर्षीय झांसी देवी और 55 वर्षीय दामोदरी देवी का नाम शामिल है, जबकि सरला देवी और कमला देवी को गंभीर हालत के चलते मंडी रैफर किया गया है / वहीं, अमरी देवी का सरकाघाट में उपचार चल रहा है / वहीं, जहां हादसा हुआ, उससे 50 मीटर दूर पीएचसी अस्पताल है, लेकिन अस्पताल में एंबुलेंस और डॉक्टर ना होने की वजह से लोगों ने रोष जताया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Big Accident jeep in mandi Himachal Pardesh three women dies Four people were seriously injured


































