PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर पुलिस का बड़ा कारनामा, पहले किया मोनू पूरी पर झूठा केस दर्ज, फिर चंद घंटों के बाद दे दी क्लीन चिट,

Big act of Jalandhar police first filed a false case against BJP leader and then gave clean chit after few hours

मोनू पूरी ने PTB News को बताया इस सारे मामले का सच, जल्द SHO और मक्क्ड़ के खिलाफ करेंगे अदालती करवाई,

PTB Big न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : बेशक पंजाब में इमानदार सरकार व साफ छवि वाले दमदार डीजीपी गौरव यादव बन चुके हैं, लेकिन पंजाब पुलिस में कई ऐसे अधिकारी अभी भी मौजूद हैं जो अभी भी पूर्व सरकारों के इशारे पर झूठे केसों को दर्ज करवाने के लिए अपनी पुलिस के अधिकारीयों के साथ संबंधों की धौंस छोटे पुलिस अधिकारीयों को दिखते हैं और अपना जाती फायदा उठाते हैं /

जालंधर के एक ऐसे मामले ने पंजाब पुलिस की किरकिरी करवा दी है और साथ ही पंजाब के सीएम भगवंत मान व गौरव यादव को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इस नेक्सस को कैसे तोड़ा जाए / ताजा मामला जालंधर में आलू व्यपारी मोनू पुरी का है, जिस पर बिट्टू मककड़ ने 29 जुलाई की रात को चुपके से चोरी का केस दर्ज करवा दिया / आरोप लगाया कि मोनू पुरी उसके घर आया था और गहनों व पैसों से भरा बैग लेकर निकल गया /

भूपिंदर मक्क्ड़ ने आरोप लगाया कि 16 जुलाई को मोनू उनके घर यानी बिट्टू मक्कड़ के घर चाय पी रहा था, उस समय उनका दोहता वारिस भी मौजूद था / इस बीच फोन आया कि बिट्टू मक्कड़ की साली गुरविंदर कौर मिंटू की दुर्घटना हो गयी है / बिट्टू मक्कड़ का कहना है कि वह अपनी पत्नी के साथ तत्काल चले गए और पीछे से वारस घर में था / बाद में वारिस ने बताया कि मोनू पुरी घर से बैग लेकर गया है जिसमें 50 लाख रुपये की नकदी के अलावा 1.5 करोड़ के गहने थे /

दिलचस्प बात है कि पुलिस ने मामले की जांच ही नहीं की, पुलिस ने इस दौरान ने कमाल करते हुए 29 जुलाई की रात को आलू व्यपारी पर चोरी का मामला भार्गव कैंप में दर्ज कर लिया / मोनू के निकटवर्तियों ने तत्काल इस झूठे मामले की जानकारी चंडीगढ़ आला पुलिस अधिकारियों को दी, जिसके बाद जालंधर पुलिस के हाथ पैर फूल गए और जान बचाने का रास्ता खोजने लगे / 30 जुलाई को ही पुलिस ने जांच की तो पाया कि मिंटू की पत्नी गुरविंदर कौर का एक्सीडेंट तो रात को 2 बजे हुआ था, फिर बिट्टू मक्कड़ को घटना से कई घंटे पहले ही कैसे पता चल गया ? क्या मोनू पुरी रात को 2 बजे घर बैठा चाय पी रहा था?

16 जुलाई को मोनू पुरी तो सुलतानपुर लोधी में थे और बकायदा इसकी कॉल रेकार्ड चेक की गई / वहां से रात 10 बजे लौटा, पुलिस ने वहां की सीसीटीवी भी चेक करवाई / पूरा जुलाई माह मोनू पुरी के मोबाइल की लोकेशन बिट्टू मक्कड़ के घर की नहीं आई, जिससे साफ हो गया कि बिट्टू मक्कड़ ने पुलिस अधिकारियों को गुमराह कर फर्जी केस दर्ज करवाया है / लिहाजा पुलिस ने जांच के बाद मामले में मोनू को क्लीन चिट दे दी गई है / अब यह सनसनीखेज मामला चंडीगढ़ में पुलिस गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है /

वहीं जब इस मामले में PTB News ने भाजपा नेता मोनू पूरी के साथ बातचीत की तो उन्होंने बताया कि यह मामला असल में सारा झूठा है / भूपिंदर मक्कड़ बहुत ही लालची किस्म का व्यक्ति है इनको वह किसी भी हालत में नहीं बख्शेंगे और जल्द ही भार्गव कैंप के SHO और भूपिंदर मक्क्ड़ के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करेंगे / उन्होंने यह भी बताया कि भूपिंदर मक्क्ड़ जमीनों को खदरीदने और बेचने का धंधा भी करता है जिसमें उसने कई लोगों के करोड़ों रूपये डकार रखे हैं, उनका भी खुलासा जल्द किया जायेगा / वहीं जब थाना भार्गव कैंप के SHO गगनदीप से PTB News ने सम्पर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने फ़ोन उठाना ही बंद कर दिया /

Latest News