PTB Crime न्यूज़ मोगा : पंजाब के जिला मोगा से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते गांव ततारीयेवाला में उस समय हड़कंप मच गया / जब एक दामाद ने अपने ससुराल परिवार के घर जाकर पहले परिवार के सदस्यों पर तलवार से हमला कर दिया और फिर वापिस अपने गांव आकर आत्महत्या कर ली /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गुरमुख सिंह (42) की पत्नी एक दिन पहले ही अपने मायके घर गई थी / गुरमुख सिंह गत रात 2 बजे अपने ससुराल घर गया और वहां अपनी पत्नी, सास, ससुर और बच्चे पर तलवार से हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया /
यही नहीं इसके बाद गुरमुख सिंह वापिस अपने गांव खोसा पांडो गया और वहां जाकर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समापत कर ली / फिलहाल इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची व सभी 5 घायल लोगों को फरीदकोट के अस्पताल में दाखिल करवाया / जहां उनका इलाज किया जा रहा है /








































