PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पढ़ते गांव किंगरा चोवाला में देहात पुलिस द्वारा पूरे गांव को सील करने के बाद सर्च अभियान चलाया जा रहा है / यह सर्च अभियान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हुक्म अनुसार राज्य में नशे के खात्मे के लिए जालंधर देहात के एसएसपी स्वपन शर्मा की अध्यक्षता में चलाया जा रहा है /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह-सुबह 300 के करीब पुलिस मुलाजिमों ने अचानक गांव किंगरा चोवाला को पूरी तरह से सील कर दिया और इस दौरान एक-एक घर की तलाशी ली जा रही है / वहीं गांव की तरफ आने व जाने वालों के नाम भी नोट किये जा रहे हैं /
वही गांव के लोगों का कहना है कि इस गांव में नशे का कारोबार इतना बढ़ चुका है, जिसकी वजह से गांव के में रहने वाले बेटे और बेटियों की शादियां तक करनी भी मुश्किल हो चुकी हैं / फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों की और इस सर्च अभियान संबंधी कोई भी बयान सामने नहीं आया है फ़िलहाल खबर लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन लगातार जारी था /








































