Big News FIR Lodged Against Jain Multispeciality Hospital In Khanna District Ludhiana For Overcharging
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ खन्ना : Covid मरीजों के इलाज में लूट मचाने वाले निजी अस्पतालों और जरूरी मेडिकल संस्थाओं की कालाबाजारी करने वालों पर अब पंजाब सरकार ने सख्ती करनी शुरू कर दी गई है / ऐसे में खन्ना में जैन मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल द्वारा भी बीते दिनों मरीजों से Covid के इलाज के दौरान ज्यादा पैसे वसूलने का मामला सामने आया था /
. .अस्पताल प्रबंधक पर मरीज के स्वजन से दवा, बेड और ऑक्सीजन के लिए सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क के विरुद्ध अवैध वसूली का आरोप लगे हैं / जिसके बाद लुधियाना के जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा ने खन्ना में जैन मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के खिलाफ मरीजों से अधिक कीमत वसूलने पर FIR दर्ज करने के जिला पुलिस को आदेश दिए थे /
..
आपको यह भी बता दें कि खन्ना में स्थित जैन मल्टीस्पैशलिटी अस्पताल द्वारा Covid-19 संक्रमित मरीज़ के परिजनों से 10-20 प्रतिशत नहीं, बल्कि 106% ज्यादा बिल वसूला गया, जिसके बाद लुधियाना के जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा द्वारा गठित हाईलेवल कमेटी की रिपोर्ट के बाद खन्ना के मशहूर जैन स्पैशलिटी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ अपराधिक केस दर्ज कर लिया गया है /
. .जानकारी के मुताबिक हरियाणा के यमुनानगर निवासी सागर वर्मा के पिता अश्वनी वर्मा कोरोना संक्रमित हो गए थे / ईलाज के लिए जैन मल्टी स्पैशलिटी अस्पताल खन्ना में दाखिल करवाया गया / लुधियाना के जिलाधीश को इस संबंध में दी गई शिकायत में सागर वर्मा ने बताया कि मरीज़ को जब छुट्टी दी गई तो उन्हें 8 लाख 45 हज़ार 62 रूपए का बिल दिया गया, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ा और अब जाकर कहीं पीड़ित को इंसाफ मिला /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Big News FIR Lodged Against Jain Multispeciality Hospital In Khanna District Ludhiana For Overcharging




































