PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब से बड़ी खबर, नाकाबंदी के दौरान गैंगस्टरों ने पुलिस पर की फायरिंग, 2 को पकड़ा,

Big news from Punjab gangsters fired on police caught 2,

PTB Big News बटाला : पंजाब से बड़ी खबर समाने आ रही है 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 4 गैंगस्टरों ने सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। एस.एस.पी. बटाला ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज हरमीक सिंह ने पुलिस पार्टी सहित उपरोक्त क्षेत्र में नाकाबंदी की हुई थी।

इस दौरान पुलिस पार्टी द्वारा 2 मोटरसाइकिलों पर आ रहे 4 नौजवानों को रुकने का इशारा किया गया परंतु उक्त नौजवानों ने पुलिस पर अपनी पिस्तौलों से फायरिंग शुरू कर दी और फरार हो गए। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 नौजवान गांव जीवनवाल वाली साइड को सूए की पटड़ी की तरफ भाग गए जबकि दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार 2 नौजवान घबराकर मोटरसाइकिल को मोड़ते समय नीचे गिर गए जिनको पुलिस ने काबू कर लिया।

पकड़े गए नौजवानों से एक 32 बोर पिस्तौल, 7 कारतूस 32 बोर, एक मैगजीन 32 बोर और चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया है। उक्त चारों गैंगस्टर हैं और अलग-अलग केसों में कई पुलिस थानों में वांछित हैं। पकड़े गए गैंगस्टरों की पहचान रमनदीप सिंह निवासी मुरीदके और सुरजीत सिंह उर्फ बिल्ला निवासी खैहरा कलां के तौर पर हुई है।