PTB Big News बरनाला : पंजाब पुलिस का एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) शराब के नशे में इस कदर टल्ली हुआ कि सुध-बुध खो बैठा। उसने अपनी कार से बाइक से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार 2 युवक जख्मी हो गए। इसका पता चलते ही लोग भड़क उठे।
उन्होंने मौके पर पहुंचकर पंजाब पुलिस-मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसकी सूचना भी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। जिसके बाद मौके पर कांस्टेबल पहुंचे। वह पुलिसकर्मी को अपने साथ ले गए।
इस संबंध में पुलिसकर्मी की वीडियो वायरल हुई है। जिसमें दिख रहा है कि पुलिस कर्मी अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दो कांस्टेबल उसे मुश्किल से दोनों हाथों से पकड़कर ले गए। इस दौरान पीछे से गुस्साए लोग नारेबाजी करते रहे।
यह घटना बरनाला जिले के बाजाखाना रोड पर हुई है। जैसे ही लोगों को पता चला कि बाइक को टक्कर मारने वाला पुलिसकर्मी नशे में है। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। उन्होंने पुलिस अफसरों से इसकी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद अफसरों ने अब पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।








































