PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब से बड़ी खबर, दिनदिहाड़े युवक को मारी गोली हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस,

Big news from Punjab youth shot in broad daylight is critical

PTB Big Crime न्यूज़ होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर के गांव घुमियाला (माहिलपुर) में एक व्यक्ति ने युवक को गोली मार दी। आरोपी ने गोली युवक को पीछे से पीठ पर मारी, जिससे गंभीर घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सुबह-सुबह अपने पिता के साथ सैर पर निकला था। गांव में किसी व्यक्ति के साथ उनकी रंजिश चल रही थी। गोली मारने वाला व्यक्ति पहले ही घात लगाकर बैठा हुआ था। जैसे युवक उसके पास पहुंचा तो उसने उसे गोली मारने की कोशिश की, लेकिन वह गोली मार नहीं सका। जब वह उसे क्रॉस करके आगे निकल गया तो पिस्तौल से पीठ पर गोली मार दी।

गोली मारने वाला गांव ही व्यक्ति है, जिसे लोगों ने मौके पर पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और गोली मारने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयोग किए गए पिस्तौल को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने अभी तक युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसके बयान नहीं लिए हैं, जबकि उसके साथ सैर कर रहे उसके पिता के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है।

युवक को पहले माहिलपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे अब सिविल अस्पताल होशियारपुर में रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों ने युवक की हालत क्रिटिकल होने के कारण उसे फिलहाल ऑब्जर्वेशन पर रखा हुआ है।