PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जालंधर से बड़ी ख़बर, डोली वाली कार को ही भगा ले गया रेंज रोवर का मालिक, पुलिस ने लिया हिरासत में,

Big news in punjab jalandhar range rover and car collided police engaged in investigation in jalandhar Punjab phillaur

PTB Shocking न्यूज़ जालंधर : जिला जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते फिल्लौर में बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया / बताया जा रहा है कि फिल्लौर थाना के अधीन पड़ते इलाके में बीती रात एक डोली वाली स्कॉर्पियो कार और रेंज रोवर की टक्कर हो जाने के बाद रेंज रोवर कार के मालिक ने जमकर गुंडागर्दी की /

जहां रेंज रोवर कार के मालिक ने डोली की कार को चालक सहित पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा / इस दौरान डोली की कार चला रहे युवक ने घटना की सूचना फिल्लौर थाने की पुलिस को दे दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही पक्षों को राउंडअप कर लिया और अपने साथ थाने लेकर आ गई /

दोनों ही पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस अब मामले की जांच करने में जुटी हुई है / बताया जा रहा है कि बारात लेकर जा रही एक डोली की कार की रेंज रोवर कार से टक्कर हो गई थी / टक्कर के बाद रेंज रोवर मालिक और डोली की कार के चालक के बीच तीखी बहस हुई / रेंज रोवर मालिक अपनी कार का नुकसान करीब 50 हजार का बता रहा था, लेकिन डोली की कार चला रहे युवक ने जब यह पैसे देने से मना किया

तो रेंज रोवर कार का मालिक उसे कार समेत अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा / डोली की कार के चालक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही पक्षों को अपनी हिरासत में ले लिया / फ़िलहाल दोनों ही पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी /