PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के फगवाड़ा गेट में दहशत का बना माहौल, जाने पूरा मामला,

jalandhar-theft-robbery-graph-increased-phagwara-gate-market-gupta-amar-electrical-stolen-cash-costly-electric-items-big-news

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में चोरों-लुटेरों का खौफ लगातार बना हुआ है। अब नया मामला शहर की सबसे पुरानी और मशहूर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट फगवाड़ा गेट से सामने आया है। यहां पर रात को चोरों ने 2 दुकानों के ताले तोड़े हैं। चोर दोनों दुकानों से लाखों रुपए सामान चोरी कर ले गए, साथ में लाखों रुपए के कैश पर भी हाथ साफ किया।

.

.

चोरों ने फगवाड़ा गेट मार्किट में गुप्ता इलेक्ट्रिकल कंपनी और अमर इलेक्ट्रिकल के ताले तोड़कर चोरी की है। गुप्ता इलेक्ट्रिकल कंपनी के मालिक सुधीर गुप्ता और ओशिनी गुप्ता ने बताया कि रोजाना की तरह रात को दुकान बंद करके घर गए थे। सुबह उन्हें पता चला कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। वह सूचना मिलते ही दुकान पर पहुंचे। चोर दुकान से 2.50 लाख कैश और कीमती सामान चुरा ले गए हैं।

.

jalandhar-theft-robbery-graph-increased-phagwara-gate-market-gupta-amar-electrical-stolen-cash-costly-electric-items-big-news

.

इसके बाद चोर बिल्कुल उनकी बगल की दुकान अमर इलेक्ट्रिकल में ताले तोड़कर घुसे। चोर तांबे की तारों के रोल कुछ अन्य इलेक्ट्रिकल का सामान चोरी करने के साथ-साथ दुकान में पड़ा लाखों रुपए भी चोरी कर ले गए। दोनों दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दे दी है। यह चोरी पुलिस थाना डिवीजन नंबर 3 से चंद कदमों की दूरी पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने CCTV कैमरों को खंगाला। फुटेज को अपने कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

.

.

.

Latest News

.