PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

RSS दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार,

accused who threatened to blow up rss offices with bombs arrested from tamil nadu

PTB Big न्यूज़ लखनऊ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शख्स का नाम राज मोहम्मद है, जिसे पुलिस ने दक्षिण राज्य तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है. लखनऊ के मड़ियांव थाना में दो RSS कार्यालय लखनऊ और गोंडा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. जिसके बाद वहां सुरक्षा के कड़े बंदोबश्त किए गए थे.

बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के पुदुकोद्दि ज़िले का राज मोहम्मद यूपी एटीएस की जानकारी पर तमिलनाडु पुलिस की गिरफ्त में आया है. राज मुहम्मद ने उत्तर प्रदेश में दो जगहों समेत कुल 6 जगहों पर ब्लास्ट करने की धमकी फोन पर दी थी. वहीं, आरएसएस कार्यालयों को मिली धमकी के बाद उन्नाव पुलिस भी अलर्ट हो गई है.

पुलिस ने आरएसएस कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है. RSS कार्यालय उन्नाव के छोटा चौराहा के पास है. तहरीर में बताया गया है की व्हाट्सएप के जरिए सोमवार रात 8:00 बजे लखनऊ और उन्नाव के संघ कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी. व्हाट्सएप पर भेजे गए लिंक के जरिए यह धमकी दी गई.