PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

हत्या के मामले में फरार चल रहा पहलवान सुशील कुमार को साथी सहित दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने किया गिरफ्तार,

Big Success Delhi Police special Team in The Wrestler Sagar Murder Case Olympian Sushil Kumar Arrested haryana Sonipat

Big Success Delhi Police special Team in The Wrestler Sagar Murder Case Olympian Sushil Kumar Arrested haryana Sonipat

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : पिछले कुछ समय से सागर पहलवान की हत्या के मामले में आरोपी करार सुशील कुमार की तालाश में पुलिस कई जगह छापेमारी कर रही थी आखिरकार पुलिस ने कामयाबी हासिल कर ली है / ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सैल ने गिरफ्तार कर लिया है / जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर शिवकुमार के निर्देशन में स्पेशल सेल की टीम ने दो वांछित लोगों को गिरफ्तार किया /

.

.

गिरफ्तार किए गए लोगों में पहलवान सुशील कुमार के साथ ही अजय उर्फ सुनील भी शामिल हैं / दोनों पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था / इससे पहले, सुशील कुमार की तलाश में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के अलावा यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और अब पंजाब में ताबड़तोड़ छापेमारी की, दिल्ली में कई ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा, लेकिन सुशील का कोई सुराग नहीं लगा /

.

आपको यह भी बता दें कि सुशील छत्रसाल स्टेडियम में एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान की हत्या में शामिल होने के आरोपों का सामना कर रहे हैं और पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहे थे / दिल्ली की एक अदालत ने हाल में उन्हें अग्रिम जमानत देने से भी इनकार कर दिया था / सुशील ने मंगलवार को रोहिणी की जिला अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया था, जिसे अदाल ने खारिज कर दिया था /

.

.

सुशील काफी दिनों से फरार था / पहलवान सागर धनखड़ की हत्या में आरोपी बनाए जाने के बाद चार मई से ही उनका कोई अता-पता नहीं था और इसी बारे में फीडबैक और सूचना पाने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की थी / इसी के बाद सुशी ने जमानत की अर्जी दी थी / अदालत ने 15 मई को सुशील कुमार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था, पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस ने कुमार के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया था /

.

सुशील पहलवान मेरठ के सिवाय टोल प्‍लाजा पर देखा गया था, जिसके बाद इस बात का भी खुलासा हो गया कि सुशील कुमार मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा से कई बार गाड़ी बदल-बदलकर गुजरा था / दिल्ली पुलिस ने टोल प्लाजा से सभी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं / माना जा रहा था कि सुशील पहलवान हरिद्वार में छिपा है / आपको यह भी बता दें कि देर रात मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुशिल कुमार को उसके एक अन्य साथी के साथ पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार करने की बात पता चली थी लेकिन इस मामले में किसी भी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की थी, लेकिन सुबह होने पर पता चला की उसे दिल्ली से ही गिरफ्तार किया गया है /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Big Success Delhi Police special Team in The Wrestler Sagar Murder Case Olympian Sushil Kumar Arrested haryana Sonipat