PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां स्थित एक पोलिंग बूथ पर बैठी बीजेपी महिलाओं पर कांग्रेस नेताओं ने हमला का दिया। यह इल्जाम बूथ पर बैठी महिला ने दूसरी पार्टी के नेताओं पर लगाए हैं। वहीं दूसरी और कांग्रेस नेता ने महिला पर ही नशा बेचने के गंभीर आरोप लगाते हुए। मिली जानकारी के अनुसार जिस बूथ पर दो पार्टियों में झड़प हुई है
..
उसकी जाँच खुद पुलिस अधिकारी करने पहुंच चुके हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि झड़प जैसी को भी बात नहीं है, लेकिन अगर ऐसा कुछ जाँच के बात पता चलता है तो उक्त आरोपी के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी। आपको यह भी बता दें कि इससे कुछ देर पहले ही आदमपुर में भी झड़प की सुचना मिली थी। यह झड़प गांव मंसूरपुर बटाला में बने
.पोलिंग बूथ पर खुनी झड़प हुई बताई जा रही है। इस दौरान तेजिंदर सिंह नाम का व्यक्ति घायल हुआ है जोकि पोलिंग बूथ पर बैठा हुआ था। घायल व्यक्ति ने इस दौरान आरोप लगाया कि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उस पर किसी नुकीली चीज से हमला किया है जिससे उसके सिर और पीठ पर चोटें आई हैं। फ़िलहाल पुलिस इस मामले में जाँच कर रही है।
. .