PTB News

Latest news
अमेरिका के हमले पर भड़का ईरान, खामेनई ने खाई बदले की कसम, क्या कुछ कहा? पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आई बड़ी ख़बर, हमलावरों के लिए आखिर किसने किया था खाने-पिने और रहने का प्रबंध... GNA यूनिवर्सिटी ने 'यंग अचीवर्स अवार्ड सेरेमनी 2025' में फगवाड़ा के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, कपूरथला पुलिस ने नशे के खिलाफ साइकिलाथॉन यात्रा को हारी झंडी देकर किया रवाना, भ्रष्टाचार के एक मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, DC के PA को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार, पंजाब, पुलिस ने किया फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, लाखों रुपये कैश, 67 मोबाइल बरामद सहित छह गिरफ्तार, जालंधर, ओर्थोनोवा अस्पताल के प्रख्यात पर डॉ. हरप्रीत सिंह से मिलने पहुंचे जर्मनी के प्रसिद्ध डॉ. ALI... जालंधर, अवैध टैक्सी स्टैंड विवाद, PTB News के पास पहुंची परमिशन की कॉपी, पंजाब के बाबा का बड़ा कारनामा, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई FIR, 10+2 ਦੀ ਮੈਰਿਟ ਹੋਲਡਰ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. ਮੈਡੀਕਲ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ,
Translate

भाजपा हाईकमान ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए इस पूर्व मंत्री को किया अपना प्रभारी नियुक्त,

bjp jalandhar loksabha byelection ex minister mohinder singh incharge bjp national president jagat-parakash nadda appointed charge jalandhar

पीटीबी न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब में भारतीय जनता पार्टी वैसे तो जालंधर लोकसभा उपचुनाव की घोषणा से पहले ही सक्रिय हो गई थी, लेकिन अब राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी अपना फोकस जालंधर पर कर लिया है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को जालंधर उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की है।

पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को जालंधर लोकसभा उपचुनाव प्रभारी नियुक्त करने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया है। महेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के पिछली सरकार में जल शक्ति मंत्री थे, लेकिन उन्हें योगी सरकार की दूसरी बार आई सरकार में जगह नहीं मिल पाई थी।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री जिनके पास पार्टी संगठन में राष्ट्रीय सचिव का भी प्रभार है को असम में भी चुनाव प्रभारी लगाया गया था। असम में चुनाव प्रभारी रहते महेंद्र सिंह पहली बार सत्ता की चाबी भाजपा के हाथ में सौंपने में कामयाब रहे थे। पिछले साल उन्हें त्रिपुरा चुनाव में भी प्रभारी लगाया गया था।

2019 लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के गढ़ तोड़ने की जिम्मेदारी भी महेंद्र सिंह को सौंपी गई थी। जिसमें वह अमेठी, सुल्तानपुर औक रायबरेली की सीटें भाजपा की झोली में डालने में कामयाब रहे थे। इससे पहले 2016 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी महेंद्र सिंह ने अपनी सक्रिय भागीदारी से उत्तर प्रदेश में भाजपा का परचम फहराने में पार्टी की मदद की थी।

Latest News

Latest News