PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

BJP नेता ने अपने ही दोस्त का किया बेरहमी के साथ कत्ल, सिर लेकर घूम रहा शहर में,

BJP leader brutally murdered his own friend roaming in the city with his head

PTB Big न्यूज़ उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां बीजेपी नेता ने गोली मारकर चांदी व्यापारी अपने दोस्त की हत्या कर दी और बाद में उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप का माहौल है। पुलिस के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र में आज तड़के चांदी व्यापारी नवीन वर्मा की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया।

वह लोहामंडी स्थित तरकारी वाली गली का निवासी है। आरोप है कि मृतक के एक साथी, जिसे भाजपा कार्यकर्ता बताया गया है, ने चांदी व्यापारी की हत्या कर उसका सिर काटकर अलग कर दिया और उसे अपनी कार की पीछे की सीट पर रख दिया था। गश्त कर रही पुलिस ने अरसेना गांव के निकट जंगल की ओर कार खड़ी देखी और उसके बाहर दो युवकों को खड़ा देखा तो उनके करीब गई।

पुलिस को आता देखकर कार के बाहर खड़े युवक भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने एक युवक को दबोच कर कार की तलाशी ली। पिछली सीट पर एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर देखा तो पुलिस के होश उड़ गए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम टिंकू बताया। उसने पुलिस को बताया कि उन्होंने चांदी व्यापारी नवीन को पहले शराब पिलाई, इसके बाद उसका सिर धारदार हथियार से धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने नवीन का धड़ अरसेना के जंगल में कुछ दूरी पर बरामद कर लिया। टिंकू ने स्वयं को भाजपा का कार्यकर्ता बताया था। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Latest News