PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हरियाणा में रोका गया पंजाब पुलिस का काफिला, दिल्ली में पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला हुआ दर्ज,

bjp leader tajinder bagga arrested delhi father alleges punjab police punched hime in face Kidnapping case registered against Punjab Police in Delhi

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / हरियाणा : भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद उन्हें दिल्ली से मोहाली लाया जा रहा है। मोहाली कोर्ट में दोपहर बाद उनकी पेशी की सूचना है। वहीं इससे पहले उनकी गाड़ी को कुरुक्षेत्र में रोक लिया गया है। वहां पंजाब पुलिस से पूछताछ की जा रही है।

इसके अलावा दिल्ली भाजपा के नेताओं और बग्गा के परिजनों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब पुलिस के खिलाफ जनकपुरी थाने के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित धमकी देने के आरोप में पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है।

वहीं उनके पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने पंजाब पुलिस पर कई आरोप लगाए। प्रीतपाल बग्गा ने कहा कि सुबह 10-15 पुलिसकर्मी हमारे घर आए और तजिंदर को घसीटकर बाहर निकाला। जब मैंने घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए अपना मोबाइल फोन उठाया, तो पुलिस मुझे दूसरे कमरे में ले गई और मेरे चेहरे पर मुक्का मारा। हमारे घर आए पुलिस कर्मियों ने कहा कि तजिंदर ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी। दिल्ली पुलिस को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

पंजाब पुलिस ने बताया कि एक मई को पीएस पंजाब स्टेट साइबर क्राइम, एसएएस नगर द्वारा तजिंदर बग्गा के खिलाफ हिंसा भड़काने, आपराधिक धमकी देने, सोशल मीडिया पर झूठे और सांप्रदायिक भड़काऊ बयान प्रकाशित करने की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पंजाब पुलिस ने कहा कि उन्हें जांच में शामिल होने और आने के लिए पांच नोटिस दिए गए थे। नोटिस का विधिवत पालन किया गया।

इसके बावजूद आरोपी जानबूझकर जांच में शामिल नहीं हुए। आज सुबह कानून की उचित प्रक्रिया के बाद, तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली पुलिस को बिना किसी पूर्व सूचना दिए पंजाब पुलिस तजिंदर बग्गा को घर से अवैध तरह से गिरफ्तार कर ले गई।