PTB News

Latest news
Nik Baker's की थाई करी में निकला कीड़ा, फूड सेफ्टी टीम ने काटा चालान ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global

PCM SD कॉलेज फॉर विमेन जालंधर में रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,

Blood donation camp organized in association with Red Cross Society at PCM SD College for Women Jalandhar

PTB News “शिक्षा” : पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की रेड क्रॉस सोसायटी ने सिविल अस्पताल, जालंधर के सहयोग से भारत सरकार द्वारा आरोग्य सेतु ‘आज़ादी का महोत्सव’ की पूर्व संध्या पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का संचालन सिविल अस्पताल जालंधर की डॉ. नवनीत कौर की देखरेख में डॉक्टरों की टीम ने किया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. पूजा पराशर ने कहा कि रक्त सबसे उत्तम उपहार है जो एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को दे सकता है। रक्तदान करने का निर्णय एक जीवन या कई लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि पी.सी.एम.एस.डी कॉलेज फॉर विमेन समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझता है और यही कारण है कि रक्तदान शिविर कॉलेज का एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसमें प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में छात्र स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए आगे आते हैं।

डॉ. नवनीत कौर ने नेक काम के लिए आगे आने के लिए कॉलेज प्राचार्य, स्टाफ के सदस्यों और छात्रों की सराहना की। अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया जी, कॉलेज की प्रबंधक समिति के अन्य माननीय सदस्यों और प्राचार्य ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने के लिए छात्रों की भावना की सराहना की और इस नेक उद्यम पर उन्हें सम्मानित किया।

Latest News