PTB News

Latest news
Nik Baker's की थाई करी में निकला कीड़ा, फूड सेफ्टी टीम ने काटा चालान ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global

के.एम.वी. में 28 न्यू एज ऐड-ऑन सर्टिफिकेट कोर्सेज का नई शिक्षा नीति के अनुसार आगाज़,

28 New Age Add- on Certificate Courses in sync with the New Education Policy commence at KMV

के.एम.वी. की छात्राओं के साथ-साथ बाहर से भी छात्राएं दिखा रहीं है विशेष दिलचस्पी,

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा सदा छात्राओं के ज्ञान एवं रोज़गार कौशल को बढ़ाने के लिए विभिन्न सृजनात्मक प्रोग्रामों के आयोजन में पहल कदमी की जाती रहती है. कौशल विकास में एक अग्रणी संस्था होने के नाते कन्या महा विद्यालय ने कई नए आयाम स्थापित किए हैं. एक और नई पहलकदमी करते हुए के.एम.वी. के द्वारा 28 न्यू एज ऐड-ऑन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए गए हैं जिनको विद्यार्थियों से भरपूर सराहना प्राप्त हो रही है.

छात्राएं अपनी नियमित डिग्री के साथ इन कोर्सेज का चयन कर सकती हैं क्योंकि यह पाठ्यक्रम उनकी शिक्षा को अधिक सकारात्मक और प्रभावी बनाने के अलावा उनके कौशल को बढ़ाने की क्षमता भी रखते हैं. यह सभी कौशल पर आधारित व्यवसायिक कोर्स इस भारत की नई शिक्षा नीति के अनुरूप हैं इसमें से अधिकतर कोर्स कौशल पर आधारित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेक्टर स्किल काउंसिल (एन.एस.डी.सी.), भारत सरकार के अनुरूप एवं मान्यता प्राप्त है.

इन कोर्सेज में दाखिले के लिए कम से कम योग्यता 10+2 है और अपनी नियमित डिग्री करने वाले विद्यार्थियों के द्वारा इनको चुना जा सकता है अथवा वह केवल सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकते हैं. बेहद कम फीस में यह कोर्सेज कॉलेज के बाहर की छात्राओं के लिए भी खुले हैं जो उन्हें स्किल् ट्रेनिंग, रोज़गार एवं प्रमाण में मदद करेंगे. इस बारे में और अधिक जानकारी प्रदान करते हुए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि कन्या महाविद्यालय में छात्राओं की तकनीकी और एकेडमिक योग्यता में सुधार लाने के उद्देश्य के साथ नए कौशल विकास कोर्सेज की एक विस्तृत श्रृंखला है.

इन कोर्सेज में रिटेल सेल्स एसोसिएट, डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्राफिक डिज़ाइनर, असिस्टेंट फैशन डिज़ाइनर, सेल्फ एंप्लॉयड टेलर, मेकअप आर्टिस्ट, कमर्शियल आर्ट, बैंकिंग एंड मेंटल एबिलिटी, नर्सरी डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट, हेल्थ फिटनेस, केमिस्ट्री फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड प्रोडक्शन, साइकोथेरेपी, नेटिव एप डेवलपमेंट यूजिंग एंड्राइड, डाटा मैनेजमेंट एंड केयर, डिजिटल बैंकिंग, क्वानटेटिव एप्टीट्यूड एंड रीज़निंग, वैदिक मैथमेटिक्स आदि शुमार हैं.

इन कोर्सेज को कौशल के उच्च स्टैंडर्ड्स को प्रदर्शित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष मंच प्रदान किया जा सके. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन पहलकदमियों से सकारात्मक बदलाव आएंगे क्योंकि यह कोर्सेज छात्राओं को रोज़गार के लिए तैयार करेंगे और शानदार प्लेस प्लेसमेंट के लिए उनके कौशल को अपग्रेड करेंगे.

Latest News