PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इनोसेंट हार्ट्स में बुक फेयर का आयोजन : छात्रों ने खरीदी मनपसंद पुस्तकें

Book Fairs in Innocent Hearts: Students bought their favorite books

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारा, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व कपूरथला रोड) में बुक फेयर का आयोजन किया गया। टीचर पेरेंट्स मीट के दौरान लगातार तीन दिनों तक चलने वाले इस बुक फेयर में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी आए‌। उन्होंने भी पुस्तकों में काफी दिलचस्पी दिखाई और अपनी मनपसंद पुस्तकें भी खरीदी।

इस बुक फेयर को लगाने का उद्देश्य बच्चों की पुस्तकों के प्रति रुचि उत्पन्न कर उनका ज्ञानवर्धन करना था। इस बुक फेयर में विभिन्न प्रकार की पुस्तकें जैसे पत्र-पत्रिकाएँ, शब्दकोश, पंचतंत्र- हितोपदेश की कहानियाँ, दंतकथाएँ, इनसाइक्लोपीडिया, ऑटो बायोग्राफी, ज्ञान-विज्ञान संबंधित पुस्तकें, सामान्य ज्ञान, चित्रकला की पुस्तकें, खेल जगत पर आधारित पुस्तकें, चित्रकथाएँ, खेल-खेल में गणित सीखें आदि पुस्तकें थीं। बच्चों ने इस बुक फेयर में अपनी-अपनी रुचि अनुसार पुस्तकें खरीदी।

इस अवसर पर श्रीमती शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ऑफ स्कूल्स) ने बताया कि आजकल बच्चों का रुझान सोशल मीडिया में इतना बढ़ गया है कि वे पुस्तकों को भूल गए हैं, उन्हें किताबें पढ़ने की आदत ही नहीं रही है; जबकि पुस्तकें केवल हमारी सच्ची मित्र ही नहीं बल्कि सही मार्गदर्शक भी हैं जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान की ज्योति प्रज्वलित करती हैं। इसलिए बच्चों के बौद्धिक, मानसिक विकास के लिए उन्हें किताबें अवश्य पढ़नी चाहिए। इससे न केवल उनके ज्ञान में वृद्धि होगी बल्कि उनकी रीडिंग स्किल भी निखरेगी।

Latest News