PTB Political न्यूज़ जालंधर : आज भाजपा केंद्रीय विधान सभा का बूथ सम्मलेन का अयोयान “अमर पैलेस” रामा मंडी में सफलतापूर्ण सम्पन हुआ। इस कार्यक्रम में पंजाब भाजपा के महासचिव अनिल सरीन, भाजपा प्रदेश उपप्रधान स फ़तेह सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री व् भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य श्री मनोरंजन कालिया, जिला प्रधान सुशिल शर्मा विशेष रूप से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
. .बूथ सम्मलेन में कार्यकर्ताओं को सम्बोदित करते हुए श्री मनोरंजन कालिया ने कहा की समय की दीवार पर साफ़ लिखा है की भारत की जनता ने तीसरी बार नरेंदर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाए का मन बनाया है, कालिया ने कहा की नरेंदर मोदी के कार्यकाल में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में दसवें पायदान से पांचमें स्थान पर पहुंची है और भारत का मान सम्मान विश्व में बढ़ा है।
.
भाजपा पंजाब के महासचिव श्री अनिल सरीन ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी जी की समाज के प्रति सामाजिक योयनाओं को कार्यकर्तों द्वारा घर-घर तक जनता को जागरूक करना होगा। वहीं सरीन ने कहा देश ने पिछले दस वर्षों में विकास के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। भाजपा पंजाब के उपप्रधान स फतेह सिंह बाजवा ने कहा की कार्यकर्ताओं में इस समय पूरा जोश है और कार्यकर्ताओं को चुनावो तक इस जोश को कायम रखना होगा, जिला भाजपा के प्रधान श्री सुशिल शर्मा ने भी सम्बोधित किया।
. .इस अवसर पर सतीश मल्होत्रा, भगवंत प्रभाकर, दविंदर कालिया, दविंदर भरद्वाज, मनोज अग्रवाल, विपन सभरवाल, सुभाष सूद, अमित अरोडा, राजीव ढींगरा, रमन पब्बी, पुनीत शुक्ला, शाम शर्मा, राकेश शर्मा, चन्दन रखेजा, गुरमीत सिंह, गौरव मेहता, राम लुभाया, प्रदीप कम्पनिआ, रमेश सचदेवा, अंकुर रत्ती, आशु ढल्ल, मयंक व्यास, विनय सभरवाल, रजनीश मल्होत्रा व् भरी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
..