PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट द्वारा ‘ब्रेस्टफीडिंग वीक’ पर जागरूकता कैंपन,

Bowry Memorial Educational & Medical Trust organized awareness campaign on Breast Feeding

PTB News “शिक्षा” : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट के अंतर्गत चलाए जा रहे ‘दिशा-एक अभियान’ के तहत ‘अवेयरनेस इनीशिएटिव’ में इनोसैंट हाट्र्स मल्टीस्पेशिएलिटी अस्पताल की बाल-रोग विशेषज्ञ डाक्टर नूरपुर सूद ने ‘वल्र्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक’ के अवसर पर नवजात शिशुओं की माताओं को स्तनपान की आवश्यकता से अवगत करवाया /उन्होंने बताया कि नवजात शिशु के लिए मां का दूध सबसे उत्तम और आवश्यक है / हर बच्चे को जन्म से छह महीने की उम्र तक सिर्फ मां का दूध ही दिया जाना चाहिए /

.

.

1 अगस्त से 7 अगस्त तक हर वर्ष विश्वभर में ‘वल्र्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक’ मनाया जाता है / इस वर्ष का थीम है ‘प्रोटेक्ट बै्रस्टफीडिंग : अ शेयर्ड रिस्पोनिसबिल्टी /अर्थात् हर बच्चे को मां का दूध मिल पाए- यह पूरे समाज की जिम्मेवारी है / घर के सभी सदस्यों का कत्र्तव्य है कि वह मां के लिए ऐसा वातावरण बनाएं कि वह खुशी तथा आराम से अपने नवजात शिशु को स्तनपान करा पाए / मां के पोषण का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए / हमारे देश में बे्रस्टफीडिंग के बारे में कई पुरानी तथा गलत अवधारणाएं व मान्यताएं है, जिसके बारे में डाक्टर नूरपुर सूद ने विस्तार से समझाया /

.

1. डिलीवरी के बाद का पहला पीला दूध खराब होता है /
सच्चाई-मां का पहला गाढ़ा दूध जिसे कोलोस्ट्रम कहते हैं, वह अमृत-समान है / इसमें कई विटामिन व एंटीबॉडीज होते हैं, जो बच्चों की इंयूनिटी बढ़ाते हैं /
2. मेरे दूध से मेरे बच्चे का पेट नहीं भरता /
सच्चाई-बच्चे के रोने के कई कारण है जैसे कि पेट में गैस होना, गर्मी या सर्दी लगना इत्यादि / अगर बच्चा दिन में कई बार पेशाब कर रहा है और अपने पिडियाट्रिशियन के अनुसार उसका वजन ठीक बढ़ रहा है तो आपका दूध उसे पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है /

.

3. बच्चे की गर्मी के मौसम में पानी भी देना जरूरी है /
सच्चाई-छह महीने तक बच्चे को जितना पानी आवश्यक है, उतना मां के दूध से मिल जाता है /
4. मां को केवल उबला हुआ बिना मसालों का खाना ही खाना चाहिए /
सच्चाई-मां के खाने से दूध पर असर नहीं पड़ता / मां घर पर बना हर प्रकार का स्वच्छ व पौष्टिक आहार खा सकती है / मां को नियमित रूप से योग व व्यायाम भी करना चाहिए /

.

.

5. मुझे बुखार है, इसलिए मैं बच्चे को दूध नहीं पिला रही /
सच्चाई-अपने डाक्टर से सम्पर्क करें तथा अपने लिए दवाई लें / अधिकतर दवाइयां ऐसी हैं, जिनसे बच्चे को दूध पिलाने से कोई नुकसान नहीं पहुंचता / बौरी मेमोरियल ट्रस्ट समाज की उन्नति के लिए सदैव प्रयासरत रहता है और समय-समय पर ऐसे बैवीनार करवाता रहता है, जिनसे लोग जागरूक हो सकें /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें