PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर शहर में फिर चली गोली, विदेश से आये युवक को लगी, अस्पताल में करवाया गया भर्ती,

bullet-fired-again-in-jalandhar-city-young-man-who-came-from-abroad-got-hit-admitted-to-hospital

.

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में एक बार फिर से गोली चलने की सुचना से सनसनीफेल गई। मामला आज यानि वीरवार की शाम का है जब जालंधर के अधीन पड़ते संगल सोहल गांव के पास गोली चलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पास ही के एक सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

.

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल की पहचान बस्ती शेख निवासी गुरजीत सिंह के तौर पर हुई है। गुरजीत सिंह कुछ समय पहले ही दुबई से जालंधर आने घर लौटा था और किसी और देश जाने की तैयारी कर रहा था। इस घटना की जानकारी देते हुए घायल युवक के भाई ने बताया कि गांव संगल सोहल में उसका भाई किसी काम से गया था।

.

bullet-fired-again-in-jalandhar-city-young-man-who-came-from-abroad-got-hit-admitted-to-hospital

.

.

इस दौरान किसी अज्ञात ने गोली चला दी जोकि उसके हाथ पर लगी है, फ़िलहाल गुरजीत सिंह ठीक है और पुलिस उसके बयान ले रही है। घायल युवक के भाई ने मीडिया को यह भी बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी, जो उसे किसी से ख़तरा होता। फिलहाल इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर व सिविल अस्पताल में घायल युवक के बयान लेने के लिए पहुंच चुकी है व आगे की जाँच की जा रही है।

.

.