bullets over land dispute in new chandigarh area of punjab one died due to abuse in chest two injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब से अधीन पड़ते न्यू चंडीगढ़ से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां आज यानि शनिवार दोपहर को जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हुई मामूली झड़प हो गई, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने एक के बाद कई राउंड गोलियां चला दीं, जिससे एक गोली 52 साल के बलबीर सिंह की छाती में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई / इस दौरान एक गोली युवक के सिर को छू कर गोली निकल गई, जिससे वह घायल हो गया /
. . .इस मामले में एक और अन्य युवक के घायल होने का भी समाचार मिला है / पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है / वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार न्यू चंडीगढ़ इलाके के गांव रानीमाजरा में पिछले कुछ समय से बलबीर सिंह और पिंदी नामक युवक के बीच जमीन पर बनी दुकानों को लेकर विवाद चल रहा था / आज दोपहर करीब डेढ़ बजे पिंदी आया और उसने बलबीर सिंह पर गोलियां चला दीं, जिससे एक गोली बलबीर सिंह की छाती में लगी /
.
.गोलियां चलाने के बाद आरोपी पिंदी मौके से फरार हो गया / आसपास के लोगों ने घायल बलबीर सिंह को चंडीगढ़ के पीजीआई में लाया गया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया / थाना मुल्लांपुर के एसएसओ के अनुसार आरोपी और मृतक के बीच जमीन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण आज लड़ाई हुई जिसमें बलबीर सिंह की मौत हो गई है / उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों को भेजा गया है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
bullets over land dispute in new chandigarh area of punjab one died due to abuse in chest two injured




































