.
.
bus falls into deep gorge in Jammu and Kashmir Kishtwar district
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में एक बड़े सड़क हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई / किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर अंग्रेज सिंह राणा ने कहा कि सिरगवारी में हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य जख्मी हो गए /
.
.
जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि केशवन से किश्तवाड़ के लिए जाने वाली बस, सिरगवारी में सुबह करीब 7:30 बजे सड़क से खाई में गिर गई / जम्मू के आईजीपी एमके सिन्हा ने कहा कि 20 शवों को बरामद कर लिया गया है / घटना स्थल पर पहुंचे अधिकारी राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं /
.
.
बस दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया है. उन्होंने कहा, ”जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ में सड़क दुर्घटना में हुए जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुखी हूं. उन लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं /
.
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
bus falls into deep gorge in Jammu and Kashmir Kishtwar district






































