.
.
shimla bus accident several people dead including many students
तीन छात्रों सहित चार लोगों की मौत, कई घायल,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश से एक बार फिर बड़ा बस हादसा हो जाने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है / जानकारी के अनुसार इस बार हिमाचल की राजधानी शिमला में एक बस खाई में गिर जाने का समाचार प्राप्त हुआ है / इस भयानक बस हादसे में में तीन छात्रों सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं / बस में सवार अधिकांश यात्री स्कूल छात्र बताये जा रहे हैं / अधिकारियों ने बताया कि घटना जिले के खलीनी गांव के नजदीक हुई है /
.
.
जानकारी देते हुए एक जिला अधिकारी ने बताया कि बस हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की थी / बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और अस्पताल ले जाते समय तीन घायल छात्रों ने दम तोड़ दिया / उन्होंने बताया कि यात्रियों को बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है /
.
अधिकारी ने यह भी बताया कि घटना में बस कंडक्टर और तीन अन्य छात्र घायल हो गए हैं / उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है / सभी घायल बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है / मौके पर पहुंचे ग्रामिणों ने मिलकर घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला / वहीं ग्रामिणों के मुताबिक प्रशासन घटना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा / ग्रामिणों ने बताया कि सड़क किनारे न तो रेलिंग थी न ही कोई सुरक्षा व्यवस्था जिसकी वजह से यह भयानक हादसा हो गया /
.
.
घटना की जानकारी मिलते ही हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे को लेकर गहरा शोक जताया है / सीएम ने ट्वीट कर लिखा, ‘मृतकों के परिवारों को गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं / दुःख की इस घड़ी में हम प्रभावित परिवारों के साथ है / सीएम ने मामले को लेकर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं / इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली ने भी हादसे को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
shimla bus accident several people dead including many students






































