PTB News

Latest news
UPI पेमेंट पर MDR का टल सकता है फैसला, बढ़ सकती है तारीख Nana Patekar ने कारगिल युद्ध के मोर्चे के लिए रक्षा मंत्री से मांगी थी विशेष अनुमति नाना पाटेकर को डाक्टरों ने गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद 45 मिनट तक दिया गया CPR और सुबह 5:20 बजे थम ... आईवी वर्ल्ड स्कूल के छात्र रुद्र शर्मा ने डब्ल्यूआरपीएफ ओपन स्टेट उत्तराखंड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नर्सिंग छात्रों के लिए नई इलाज तकनीकों पर विशेष सेमिनार आयोजित, HMV में गणित के विभिन्न क्षेत्रों में नवीन प्रगति एवं अनुप्रयोगों पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित, मोदी सरकार में पंजाब राज्य से दो को मिलेगी ख़ास जगह, राघव चड्‌ढा सहित 4 नेता दौड़ में साहिल पंजाब CM Mann के OSD राजबीर घुम्मन को CBI ने भेजा समन, आज ही पेश होने को कहा आम जनता को RBI ने दिया बड़ा झटका, बढ़ाया रेपो रेट, जानें क्या होगा असर सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, गीता कॉलोनी के विद्यार्थियों ने ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ खो-खो प्रति...

Action मूड में RBI: 8 बैंकों का लाइसेंस किया रद्द, 114 पर लगाया जुर्माना, आखिर क्यों?

business reserve bank of india cancelled eight banks license and penalty 114 banks fy2023 Big News RBI PTB Big News

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : RBI News Update: भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2023 के दौरान कई को-ऑपरेटिव बैंकों पर कड़ा एक्शन लिया। रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2023 के दौरान 8 बैंकों का लाइसेंस रद्द करने के साथ ही 114 बैंकों पर भारी जुर्माना भी लगाया। को—ऑपरेटिव बैंक देश के ग्रामीण क्षेत्र और नगरी क्षेत्रों में बैंक सुविधाएं पहुंचाने में बड़ी भुमिका निभा चुके हैं, हालांकि वर्तमान समय में ये बैंक आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके अलावा इन बैंकों के साथ कई और समस्याएं जुड़ी हुई हैं। वहीं आरबीआई नियमों का पालन नहीं करने वाले बैंकों पर कार्रवाई कर रहा है।

रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2023 में जिन आठ बैंकों पर कार्रवाई की है, उसमें मुधोल सहकारी बैंक, मिथल सहकारी बैंक, श्री आनंद सहकारी बैंक, रुपया सहकारी बैंक, डेक्कन सहकारी बैंक, लक्ष्मी सहकारी बैंक, सेवा विकास सहकारी बैंक और बाबाजी दाते महिला शहरी बैंक शामिल हैं। इन बैंकों का लाइसेंस रद्द करने के पीछे इनके पास पर्याप्त पूंजी की कमी, रेगुलेटर एक्ट के तहत कानूनी नियमों के पालन करने में विफलता और भविष्य में कमाई की संभावना के कमी के कारण ये फैसला लिया गया है। इससे पहले आरबीआई ने वित्त वर्ष 2022 में 12 बैंकों का लाइसेंस रद्द कर चुका था। वहीं 2021 के दौरान तीन बैंक और साल 2020 के दौरान दो सहकारी बैंकों को कारोबार बंद करने का आदेश दिया था।

आरबीआई किसी भी बैंक का लाइसेंस रद्द करने से पहले कई बार जुर्माना लगाकर बैंक को चेतावनी देता है, हालांकि अगर फिर बैंक द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जाता है या फिर कमाई की संभावना नहीं बढ़ती है तो उसका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाता है। आरबीआई ने 114 में से प्रत्येक बैंकों पर 50 हजार से लेकर 5 लाख तक का जुर्माना लगाया है। बैंक अगर जुर्माना लगता है तो ग्रहकों के पैसे पर इसका असर नहीं होता है। बैंक में जमा उनकी पूंजी निकालने की अनुमति होती है। ये जुर्माने की राशि बैंक को ही देनी होती है। वहीं लाइसेंस रद्द होने की स्थिति में बैंक के ग्राहक 5 लाख की जमा पूंजी बीमा के माध्यम से निकाल सकते हैं।

Latest News