PTB News

Latest news
हाईकोर्ट के नए फैसले के बाद क्या कार में लगा सकेंगे गाड़ी मालिक ब्लैक फिल्म? बड़ी ख़बर : महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा से की अज्ञात युवकों ने छेड़छाड़, Video Viral, बड़ी ख़बर : जनता को अब मिलेगा 25 लाख तक फ्री इलाज, महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2 हजार रूपये, प्रसिद्ध University में लॉ की पढ़ाई कर रहा छात्र हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरा, हुई मौत, जालंधर में बीजेपी के सक्रिय नेता के Immigration office Point में पड़ी Raid, जालंधर : मॉडल टाउन के सबसे प्रसिद्ध शोरूम में काम करने वाली महिला ने उठाया खौफनाक कदम, खुशखबरी : पंजाब में अब 6वीं से 9वीं तक के छात्रों को हर महीने मिलेंगे पैसे, जाने क्यों और कैसे? जालंधर कमिश्नरेट में खुद पुलिस भी नहीं है सुरक्षित, महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ हो गया बड़ा कांड, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आखिर फिर से क्यों करवाना पड़ा अस्पताल में भर्ती, पंजाब : पुलिस थाने को मिला पंजाब में पहला व राष्ट्रीय स्तर पर आठवां स्थान, गृह मंत्रालय ने की तारीफ,
Translate

कैबिनेट मंत्री मोहिंद्र भगत का जालंधर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर,

cabinet-minister-mohinder-bhagat-was-given-warm-welcome-on-his-arrival-in-jalandhar-district-administration-gave-him-guard-of-honour

.

.

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब के रक्षा सेवाएं, स्वतंत्रता सेनानी और बागवानी मंत्री मोहिंद्र भगत द्वारा कैबिनेट मंत्री का पद संभालने के बाद जालंधर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कैबिनेट मंत्री को बधाई देते फूलों के गुलदस्ते भेंट कर प्यार एंव एकता प्रकट की।

.

.

सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने अपने पिता पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बोलते हुए, मोहिंद्र भगत ने जालंधर के लोगों, विशेषकर जालंधर वेस्ट के लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। कैबिनेट मंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा उन पर विश्वास कर सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया।

.

cabinet-minister-mohinder-bhagat-was-given-warm-welcome-on-his-arrival-in-jalandhar-district-administration-gave-him-guard-of-honour

.

कैबिनेट मंत्री ने राज्य के लोगों की सेवा करने की अपनी वचनबद्धता दोहराई और कहा कि वह लोगों के मुद्दों को हल करने के लिए 24 घंटे मौजूद रहेंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लगन से लागू करने की जरूरत पर जोर देते हुए जालंधर को राज्य का अग्रणी जिला बनाने का वादा किया। उन्होंने जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता का धन्यवाद किया और कहा कि आज इस क्षेत्र का प्रत्येक मतदाता मंत्री बन गया है।

.

.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनसे बेझिझक संपर्क कर सकता है और वह लोगों की समस्याओं के समाधान में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस मौके पर अन्यों के इलावा कई आप नेता व जालंधर के जिलाधीश डिप्टी कमिश्नर अमित महाजन और एस.डी.एम. बलबीर राज सिंह भी मौजूद थे।