.
.
.
.
.
.
.
.
.
Cake Mixing Ceremony at St Soldier Institute of Hotel Management and Catering Technology
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा”: सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटेरिंग टेक्नोलॉजी द्वारा केक मिक्सिंग समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सेंट सोल्जर ग्रुप के प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा, प्रिंसिपल प्रो.संदीप लोहानी द्वारा किया गया / प्रिंसिपल संदीप लोहानी ने इस सेरेमनी और महत्त्व के बारे में विस्तार से बताया /

मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा ने अपने संबोधन में होटल मैनेजमेंट टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह सेरेमनी क्रिसमस केक के लिए पहला कदम है / प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने इवेंट में अपनी रूचि दिखाते हुए फ़ूड इंडस्ट्री में आए बदलाव के प्रति छात्रों के साथ बातचीत की /
छात्रों शुबरिन्दर, विकास, अभिनव, राहुल, मनीष आदि के साथ प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा द्वारा भी केक मिक्सिंग किया गया / इस अवसर पर शेफ मनीष गुप्ता,अखिल कुमार, गुरदीप सिंह, कीर्ति शर्मा, शेखर जोशी, अर्शदीप कौर, शबनम आदि उपस्थित हुए /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Cake Mixing Ceremony at St Soldier Institute of Hotel Management and Catering Technology




































