.
.
Camping by H. P orthocare Hospital in Jalandhar, Distributes patients to Expired Medicines
जालंधर के सिविल सर्जन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्या कहा, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “हेल्थ” : जालंधर के पठानकोट बाईपास पर स्थित एच पी ऑर्थोकेयर अस्पताल की और से बीते रविवार को जालंधर की भगत सिंह कॉलोनी में मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया / इस दौरान कैम्प में इलाका निवासियों के साथ-साथ अन्य इलाकों से भी लोग इस मेडिकल कैम्प का लाभ लेने के लिए भारी संख्या में भगत सिंह कॉलोनी के अधीन पड़ते सनातम धर्म मंदिर जहां पर कैम्प लगाया गया था में पहुंचे, लेकिन हद तो तब हो गई जब इस दौरान एच पी ऑर्थोकेयर अस्पताल के प्रबंधकों की और से मेडिकल कैम्प के दौरान एक्सपायर्ड दवाइयों को ही मरीजों में बाँट दिया गया /
.

यही नहीं इस दौरान सनातम मंदिर के प्रधान जिन्होंने मंदिर में एच पी ऑर्थोकेयर अस्पताल को कैंप लगाने की परमिशन दी थी, भी जब अपने घुटनों का जब चेकअप करवाने गए थे को एच पी ऑर्थोकेयर अस्पताल के डाक्टरों द्वारा कैल्शियम की दवाइयां दी गई जिसे उन्होंने घर जाते ही खा ली / जब उन्हें इस बात का पता चला की कैम्प के दौरान एच पी ऑर्थोकेयर अस्पताल की और से बांटी गई दवाइयां एक्सपायर्ड हैं
.
.
तो उन्होंने पहले दवाई के पते पर मॉर्कर से छिपाये रेट और डेट को साफ किया तो वह हैरान रह गए, की दवाई तो फरवरी में ही एक्सपायर्ड हो चुकी है, जिसके बाद उन्होंने अपने इलाके के लोगों को साथ लिया और पहले कैम्प को समाप्त करवाया और बाद में इलाके में स्थित धार्मिक स्थल से अनाउंसमेंट करवाकर कैम्प से एक्सपायर्ड दवाइयां लेकर जा चुके मरीजों को दवाइयां ना खाने की बात कही गई /

यह कैम्प रविवार का दिन होने के कारण सुबह करीब 9बजे शुरू किया गया था लेकिन लोगों को जब इस बात का पता चला तो यह कैम्प 12 बजे से पहले ही खत्म कर दिया गया / उन्होंने बताया कि जब इस बारे में कैम्प में मौजूद डॉ. से जब इस संबंध में लोगों ने पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह दवाइयां सीधे कंपनी की और से आई है और हम उन्हीं दवाइयों को दे रहे है / वाह क्या खूब कही है किसी ने करे कोई, भरे कोई, सारा इल्जाम दवाई कंपनी के ऊपर ही डाल दिया और खुद कैम्प समाप्त कर निकल दिए /
.

.
इस मामले में जब पीटीबी न्यूज़ की टीम ने एच पी ऑर्थोकेयर अस्पताल के सोनित अग्रवाल से इस गंभीर मामले में बात करने की कोशिश की तो डॉ. साहिब ने हमारे से बात करना मुनासिब नहीं समझा और एक महिला ने फ़ोन उठाया और कहा कि डॉ. साहिब तो OPD में हैं जब आएंगे तो बात करवा देंगे, चलो खेर पीटीबी न्यूज़ को चाहे यह डॉ. जवाब ना दें लेकिन लोगों के सवालों के जवाब व जिले के मेडिकल अफसर के तो इनको जवाब देने ही पढ़ेंगे?
.

जब इस संबंध में पीटीबी न्यूज़ ने जिले के सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार बग्गा जी से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि इस मामले के बारे में मुझे पता चल चुका है और इस मामले को गंभीरता से लिया जायेगा /
.
शहर के जिस भी अस्पताल की और से यह कैंप लगाया गया है उसने कैंप लगाने से पहले परमिशन ली थी या नहीं और अगर ली गई थी तो कैंप लगाने से पहले उन्होंने मेडिकल अफसर को कैंप के दौरान दी जाने वाली दवाइयों के सैंपल दिए थे या नहीं से संबंधित जाँच की जाएगी और अगर उसमें किसी भी किस्म की अस्पताल की और से लापरवाही की गई होगी तो उसके खिलाफ बनती करवाई की जाएगी /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Camping by H. P orthocare Hospital in Jalandhar, Distributes patients to Expired Medicines






































