PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब : Immigration Agent को मिली धमकी, गैंगस्टर ने मांगी एक करोड़ की रंगदारी, जाने पूरा मामला,

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : गैंगस्टर हरिके लंडा के नाम पर Immigration Agent से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इमिग्रेशन का काम करने वाले एक पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका गांव धराड़ में Immigration का ऑफिस चलाता है। उनका गांव रख शेखफत्ता जिला तरनतारन है। आरोपी शहनाजप्रीत कौर उसकी बहन बनकर ग्राहकों से धोखाधड़ी कर अपने खाते में पैसे डलवा लेती थी।

.

.

ये मामला उसने गांव के गणमान्य लोगों व सरपंच मंदीप के संज्ञान में ला दिया था, जिसके बाद सरपंच ने शहनाजप्रीत कौर को पंचायत में आने को कहा था। 11 अगस्त की शाम करीब साढ़े आठ बजे वह गांव धराड़ स्थित अपने कार्यालय में थे, तभी उनके मोबाइल नंबर पर फर्जी मैसेज आया। व्हाट्सएप के जरिए फिर एक कॉल आई जिसमें एक अनजान व्यक्ति ने खुद को डैडी टंगरा बताते हुए कहा कि

.

.

अगर गांव में पंचायत हुई तो अंजाम बुरा होगा। लड़की की इज्जत का सवाल है। इसके बाद फिर एक कॉल आया जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को डैडी टंगरा बताते हुए कहा कि अगर गांव में पंचायत हुई तो अंजाम बुरा होगा। 12 अगस्त को धमकी भरा सुबह फोन आया। फिर उसी दिन दोपहर 12 बजे के बाद बिल्डिंग मैटेरियल का काम करने वाले उनके दोस्त गुरभेज सिंह को धमकी भरा फोन आया।

.

.

इसके बाद 22 अगस्त को गुरभेज को एक विदेशी नंबर से कॉल आया जिसमें गैंगस्टर हरिके लंडा के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। जंडियाला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना जंडियाला गुरु में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी शहनाजप्रीत कौर उर्फ सोफिया निवासी गांव रख शेखफत्ता और गुरविंदर सिंह निवासी गांव सरली जिला तरनतारन को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी है। दोनों आरोपी दोस्त हैं।

.

.