PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जालंधर के थाने पर स्थानीय लोगों ने किया पथराव, 14 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस, इलाके में माहौल बना तनावपूर्ण,

case registered against 14 people who pelted stones at police station shahkot in rohith murder case in jalandhar Punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर देहात के अधीन पड़ते शाहकोट इलाके में सरे बाजार धारदार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतारे गए रोहित सिंह की हत्या के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी ना होने को लेकर बीते दिन शाम शाहपुर थाने के बाहर सैकड़ों स्थानीय लोगों ने पहले जमकर प्रदर्शन किया / इस दौरान माहौल बिगड़ने पर लोगों ने थाने पर ही पथराव कर दिया /

.

.

इस पथराव में जहां एक ASI कश्मीर सिंह घायल हो गया तो वहीं थाने के अंदर खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई / मामले में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 14 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है, जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया क्या है उनमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सोसायटी के प्रधान जगतार सिंह, ब्लॉक प्रधान तरलोक सिंह, अंबेडकर टाइगर फोर्स के यूथ विंग प्रधान हरजिंदर सिंह सहित 14 लोग शामिल है /

.

.

वहीं हत्यारों की गिरफ्तारी न होने तक मृतक रोहित के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है / वहीं मामले में प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज करने के बाद इलाके में माहौल बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है / इस मामले में जानकारी देते हुए शाहकोट के थाना के पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि बीती शाम व पुलिस कर्मियों के साथ थाने के अंदर मौजूद थे /

.

.

इस दौरान 100 से अधिक लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सोसायटी के प्रधान जगतार सिंह उर्फ काली, प्रधान ब्लॉक प्रधान तरलोक सिंह, अंबेडकर टाइगर फोर्स के यूथ विंग प्रधान हरजिंदर सिंह, संदीप कौर, शरणदीप सिंह, रमनदीप उर्फ विक्की, बभनजोत, बब्बू, सुनील, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, गोपी, सुखा, साहिल की अगुआई में थाने को घेर लिया और उस पर पथराव किया जिनके खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास के साथ-साथ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है व आगे की करवाई की जा रही है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें