हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का प्रलय लगातार जारी, 5 जगह पर फिर फटे बादल, 300 से ज्यादा सड़कें हुई बंद,
PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का विनाशकारी रूप देखने को मिल रहा है। बीती रात राज्य के पांच अलग-अलग हिस्सों में बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और शिमला के सीमावर्ती इलाकों में आई इस आपदा में कई पुल, वाहन, मकान और दुकानें बह गईं,












