PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

TMC सांसदों ने लगाया Amit Shah के दफ्तर के बाहर धरना, तृणमूल कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच बढ़ी तनातनी,

TMC MPs protest outside Amit Shah’s office in Delhi

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल की सियासी लड़ाई अब देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर उतर आई है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और केंद्र सरकार के बीच तनातनी उस वक्त और बढ़ गई, जब पार्टी के 8 सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दफ्तर के बाहर डेरा डाल दिया। ये सांसद कोलकाता में हुई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं 

.

.

और इसे केंद्र सरकार की बदले की कार्रवाई बता रहे हैं। दरअसल, गुरुवार को ईडी ने कोलकाता में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी की टीम ‘IPAC’ कंपनी के दो ठिकानों पर भी पहुंची। यह वही कंपनी है जो तृणमूल कांग्रेस के चुनावी प्रबंधन और रणनीतियों की जिम्मेदारी संभाल रही है। इस रेड ने टीएमसी नेतृत्व को भड़का दिया है। 

.

यह भी पढ़ें : लालू परिवार को कोर्ट से मिला बड़ा झटका…लैंड फॉर जॉब केस से जुड़ा है मामला,

.

पार्टी ने इसे सीधे तौर पर राजनीति से प्रेरित कदम करार दिया है। टीएमसी का आरोप है कि पश्चिम बंगाल में उनके चुनावी अभियान को बाधित करने और पार्टी को कमजोर करने के लिए केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। गृह मंत्री के दफ्तर के बाहर धरना देने वाले इन सांसदों में पार्टी के कई दिग्गज और तेज-तर्रार चेहरे शामिल हैं।

.

यह भी पढ़ें : 17 वर्षीय महिला शूटर से नेशनल पिस्टल कोच ने किया यौन शोषण, किया गया सस्पेंड, FIR दर्ज,

.

डेरेक ओ ब्रायन, महुआ मोइत्रा, शताब्दी रॉय, कीर्ति आजाद, साकेत गोखले, प्रतिमा मंडल, बापी हलदर और डॉ. शर्मिला सरकार ने मोर्चा संभाल रखा है। इन नेताओं का कहना है कि वे डरने वाले नहीं हैं और एजेंसियों के इस कथित दुरुपयोग के खिलाफ अपनी आवाज पूरी मजबूती से उठाएंगे। इस प्रदर्शन ने संसद के गलियारों से लेकर बंगाल तक का राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है।

.