सेंट्रल हल्के से “आप” के विधायक रमन अरोड़ा के बेटे ने वार्ड नंबर 14 से “आप” नेता गौरव कौशल की मौजूदगी में किया उद्घाटन,
PTB City न्यूज़ जालंधर : वाह क्या बात है| यह बात हम उन नेताओं के लिए नहीं कह रहे जिन्होंने राजनीति के शिखर पर चढ़कर उस आम जनता को दरकिनार किया जिन्होंने उनको चुनावों में जीताया था, बल्कि हम उस नेता के लिए वह क्या बात है लिख रहे हैं जिन्होंने कम से कम सत्ता के गलियारे में कदम रखते ही आम जनता के उस दुःख को भांपा जो रोजाना मुसीबतों का सामना करके टूटे-फूटे रास्तों से गुजरकर अपने घर तक पहुंचत्ते हैं /
जी हाँ| हम बात कर रहे हैं वार्ड नंबर 14 की यानि के गुरुनानक पूरा सड़क मार्ग की जो पिछले कई सालों से निर्माण कार्य को तरस रही थी, आपको एक बात बहुत ही हैरान करेगी की इस सड़क का पिछले कई सालों से निर्माण कार्य हुआ ही नहीं और इसी सड़क से पूर्व विधायक राजिंदर बेरी अपने निजी काम के लिए रोजाना आते जाते रहे और आज भी आते जाते हैं / यही नहीं जालंधर नगर निगम के मेयर जगदीश राज राजा भी कई बार इस टूटी फूटी सड़क से निकलते हैं लेकिन सड़क की हालत देखकर भी ऐसे राजनितिक के सिंघासन पर बैठे इन नेताओं को जनता पर कोई तरस नहीं आया /

आज यह हाल है कि ऐसे नेताओं को जनता अपना अंगूठा दिखा चुकी है और आज सेंट्रल हल्के में आप के विधायक रमन अरोड़ा गद्दी पर विराजमान है और उन्हीं के करकमलों से वार्ड नंबर 14 की इस टूटू फूटी सड़क का दुबारा से जल्द निर्माण होने जा रहा है जिसका आज उद्घाटन खुद जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा ने वार्ड नंबर 14 के आप नेता गौरव कौशल की मौजूदगी में किया /
इस दौरान राजन अरोड़ा ने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए उनके पिता व सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा ने काफी मुशक़्क़त की है क्योंकि वह करीब-करीब रोजाना ही इस सड़क से निकलते हैं और उनको यह अनुभव हुआ की इस सड़क से निकलने वाले लोगों को रोजाना काफी झटकों से होकर गुजरना पड़ता है / उन्होंने आगे कहा कि सेंट्रल हल्के में पड़ते हर वार्ड में जहां भी कहीं गड्ढे हैं उनको जल्दी ही दरुस्त किया जायेगा ताकि आम जनता को झटकों से निजात मिल सके /
इस शुभ अवसर पर वार्ड नंबर 14 से आप नेता गौरव कौशल ने कहा कि उन्होंने एक दो बार इस सड़क को लेकर विधायक रमन अरोड़ा व उनके बेटे राजन अरोड़ा से जीकर किया था जिसके बाद आज इस सड़क का उद्घाटन कर उन्होंने आम जनता को बड़ी राहत देने का काम दिया है, जोकि बहुत ही सराहनीय है / ऐसे ही वार्ड नंबर 14 में बहुत से ऐसे कम हैं जिनका काम बड़ी ही तेजी से चल रहा है
और वार्ड के लोगों के हर मुद्दों को अपना समझ कर समय-समय पर सुलझाने का काम वार्ड में कैम्प लगाकर किया जा रहा है जोकि सिर्फ सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा के आशीर्वाद से ही संभव हो रहा है / इस शुभ अवसर पर आप नेता शिवम् मदान, गौरव कौशल, राजू हंस, अजय सहोता, शिव बुक डिपू से शिव कुमार के इलावा वार्ड नंबर 14 के इलाका निवासी व दुकानदार भारी संख्या में मौजूद थे /








































